फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2021 : Second list of BJP candidates released actress west bengal kerala tamil nadu assam puducherry metro man Babul Supriyo Locket Chatterjee

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव

Sun, 14 Mar 2021 04:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2021 : Second list of BJP candidates released actress west bengal kerala tamil nadu assam puducherry metro man Babul Supriyo  Locket Chatterjee
भाजपा ने इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा ने बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी समेत कई सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ केरल में मेट्रो मैन श्रीधरन और तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू सुंदर पर भी दांव खेला है। 

विज्ञापन


बंगाल : बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी को भी मैदान में उतारा
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सुप्रियो को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है। वहीं अभिनेता यशदास गुप्ता को चंडीतला से मैदान में उतारा गया है। सांसद लॉकेट चटर्जी चुरचुरा से चुनाव लड़ेंगी। अंजना बासु सोनारपुर साउथ से, राजीव बनर्जी डोमजुर से, पायल सरकार बेहाला ईस्ट से, अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

 

तमिलनाडु : महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष को कमल हासन के खिलाफ उतारा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों दूसरी सूची जारी करते हुए कहा, तमिलनाडु में भाजपा एनडीए के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ेगी। हम राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता एच राजा कराईकुडी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अपनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कमल हासन के खिलाफ कोयंबटूर साउथ सीट से मैदान में उतारा। वहीं अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर तमिलनाडु में थाउजैंड लाइट्स विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदार होंगी।
 


 

केरल में 115 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

केरल में भाजपा 115 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 25 सीटें चार पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी। हाल ही में राजनीति में प्रवेश कर भाजपा में शामिल हुए 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन को पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं राज्य भाजपा प्रमुख के सुरेंद्ररन दो विधानसभा सीटों- मंजेशवर और कोन्नि से मैदान में उतरेंगे। 
 




असम : असम में 92 सीटों पर भाजपा 
असम में भाजपा उम्मीदवारों की सूची को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि असम में भाजपा 92 सीटों पर और बाकी सीटों पर हमारे साथी द चुनाव लड़ेंगे। हम तीसरे चरण के चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। चंद्र मोहन पटौरी धर्मपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को बैठक कर देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed