फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu assembly election 2021 : DMK AIADMK BJP Congress candidates election champion Robot chunav prachar

तमिलनाडु: अजब-गजब तरीकों से लुभा रहे प्रत्याशी, कोई धो रहा कपड़े तो कोई तोड़ रहा नारियल

Thu, 25 Mar 2021 02:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Mar 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Tamil nadu assembly election 2021 : DMK AIADMK BJP Congress candidates election champion Robot chunav prachar
तमिलनाडु चुनाव प्रचार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी प्रचार के रोजाना नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस दौरान कोई कपड़े धो रहा है, तो कोई नारियल तोड़कर मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि एक राजनीतिक पार्टी तो प्रचार के लिए रोबोट का इस्तेमाल कर रही है। वहीं, कुछ प्रत्याशियों ने अपने सिर पर पार्टी का चुनाव चिह्न बनवा रखा, तो कुछ उम्मीदवार अपने इलाके के लोगों को डोसा बनाकर खिला रहे हैं।

विज्ञापन


मतदाताओं को लुभाने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, रोयापुरम सीट से अन्नाद्रमुक प्रत्याशी डी जयकुमार सड़क किनारे लगे हैंडपंप चलाकर एक महिला के घड़े में पानी भरते नजर आए। मौजूदा राज्य सरकार में मत्स्यपालन मंत्री जयकुमार पार्टी संस्थापक एमजी रामचंद्रन की पहचान वाली टोपी पहनकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं, साइकिल और रिक्शे से लोगों के पास जा रहे हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं को खुद बनाकर खिलाया डोसा
उधर, विरुगमबाक्कम से द्रमुक प्रत्याशी एवीएम प्रभाकर राजा चुनाव प्रचार के दौरान अपने पाककला का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह छोटे से ठेले पर गर्मा-गरम डोसा बनाते हैं और मतदाताओं को खिलाने के बाद वोट मांगते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछली पकाकर मांगे वोट

डीएमके प्रत्याशी डोसा बना रहे हैं, तो मक्कल निधी मयियम प्रत्याशी प्रियदर्शिनी एगमोर में सड़क किनारे की रेहड़ी पर मसालेदार मछली पकाकर मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रही हैं।

मोपेड पर प्रचार, नारियल तोड़कर दिखाया
कोयंबटूर जिले के थोंडामुथुर से निर्दलीय प्रत्याशी एवं लोकप्रिय अभिनेता मंसूर अली खान अकेले मोपेड पर प्रचार कर रहे हैं। मंसूर अली खान प्रचार के दौरान नारियल पानी बेचने वाले के पास गए। उन्होंने खुद उसके दाव (चाकू) से नारियल तोड़कर पानी पिया और उसके बाद पैसे चुकाए। 

राजस्थानी पगड़ी पहनकर लोगों से की मुलाकात
हार्बर सीट पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय मतदाताओं की होने की वजह से द्रमुक प्रत्याशी पीके सेकर बाबू और लोकसभा सदस्य दयानिधि मारन लाल राजस्थानी पगड़ी पहनकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। पिछले चुनाव में भी द्रमुक द्वारा दीवार पर चिपकाए जाने वाले पोस्टर में हिंदी भाषा का प्रयोग असामान्य बात नहीं थी।

मतदाताओं के कपड़े भी धो डाले

नागपट्टनम से अन्नाद्रमुक प्रत्याथी थांगा काथीवरम एक और कदम आगे बढ़ते हुए नागोर में जब एक महिला को घर के बाहर कपड़े धोते देखा, तो खुद न केवल कपड़े धोने की पेशकश की। साथ ही, कपड़े धोने के बाद निचोड़कर सुखाने के लिए उन्हें रस्सी पर भी डाला। उन्होंने कहा कि महिला को कपड़े धोने की अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अन्नाद्रमुक ने हर परिवार को वॉशिंग मशीन देने का वादा किया। इसके लिए बस उसे दो पत्ते वाले निशान (अन्नाद्रमुक का चुनाव चिह्न) पर मतदान करना है।

करुणानिधि की आवाज की नकल से लुभाने की कोशिश
उधर, अन्नाद्रमुक के प्रतिद्वंद्वी अम्मा मक्कल मुनेत्र कंषगम के अध्यक्ष टीटीवी दिनाकरन चुनाव के दौरान द्रमुक के नेता एम करुणानिधि की आवाज की नकल करते हुए दिखाई दिए। वहीं, चेन्नई के पूर्व महापौर एवं अन्नाद्रमुक प्रत्याशी ‘साईदाई’ दुरासामी सहित कई प्रत्याशी सड़क किनारे मौजूद चाय की दुकानों पर चाय बनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा की स्टार प्रत्याशी खुशबू सुंदर ने भी एक मतदाता के घर में चाय बनाई।

शॉल ओढ़ाया तो किसी ने चलाया हथकरघा

पार्टी विचारधारा से परे लगभग सभी दलों के प्रत्याशी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। उधर, अन्नाद्रमुक प्रत्याशी वीवी राजन चेल्लप्पा और एमआर विजयभास्कर ने हथकरघा पर हाथ आजमाया, जबकि पीएमके प्रत्याशी एम थिलागा बामा ने सब्जी बेचने वाले की मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed