फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu again overtakes Delhi most corona patient after Maharashtra

तमिलनाडु ने फिर दिल्ली को पछाड़ा महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

Thu, 02 Jul 2020 04:46 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 02 Jul 2020 04:46 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu again overtakes Delhi most corona patient after Maharashtra
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर तमिलनाडु देश में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित राज्य बन गया है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हजार पार हुर्ह है। अभी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर थी। हालांकि, तमिलनाडु में बीते मंगलवार 3943 मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 90,167 पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में मरीजों की संख्या 87,360 है। देश में सर्वाधिक 174,761 मरीज महाराष्ट्र में अब तक मिल चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु शुरूआत से ही अतिसंवेदनशील हैं। महाराष्ट्र में पहले दिन से ही कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। जबकि दिल्ली और तमिलनाडु में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। यही वजह है कि अप्रैल माह की पहले सप्ताह तक दिल्ली दूसरे स्थान पर थी। इसके बाद मई तक तमिलनाडु और उसके बाद फिर दिल्ली वापस आई थी। अब तमिलनाडु एक बार फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में 94 दिन में 90 हजार कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जबकि तमिलनाडु में यह आंकड़ा 117 दिनों में देखने को मिला है। दिल्ली की बात करें तो यहां 2 मार्च को पहला मरीज मिला था। दिल्ली को यह आंकड़ा पार करने में 122 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से ज्यादा हो रही जांच

देश में सर्वाधिक 11.70 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। 7.56 करोड़ की आबादी वाले तमिलनाडु में 10 लाख की आबादी पर 15466 की जांच हो रही है। 1191 संक्रमित मिल रहे हैं। 43.13 फीसदी मामले सक्रिय हैं और 1.33 फीसदी की मौत हो चुकी है। 5.31 लाख सैंपल की जांच में प्रति 10 लाख आबादी पर 4,409 संक्रमित मिल रहे हैं। 3.14 फीसदी मरीजों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु व दिल्ली की आबादी में अंतर

संक्रामक रोग विशेषज्ञ एम्स के डॉ. सुदीप्त बताते हैं कि तमिलनाडु और दिल्ली के बीच सबसे बड़ा अंतर आबादी को लेकर है। दिल्ली एक छोटा राज्य है जिसकी आबादी करीब 1.98 करोड़ के आसपास है। बावजूद इसके यहां जांच, संक्रमण दर, मृत्युदर और दोगुना दर तमिलनाडु के अंतर में ज्यादा है। आगामी दिनों में यह तस्वीर बदल भी सकती है। इन दोनों राज्यों से ज्यादा महाराष्ट्र की आबादी करीब 12 करोड़ है। यहां कोरोना वायरस से मृत्युदर 4.49 फीसदी है। साथ ही सक्रिय मरीज 43.48 फीसदी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed