फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil film industry production executive charge sheeted in LTTE revival conspiracy case

LTTE को जिंदा करने का मामला: तमिल फिल्म उद्योग के प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, यह है मामला

Sat, 17 Feb 2024 12:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि लिंगम पर मादक पदार्थों और हथियारों के अवैध व्यापार के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन को पुनर्जीवित करने की साजिश रचने और कार्य करने का आरोप है।
 

विज्ञापन
Tamil film industry production executive charge sheeted in LTTE revival conspiracy case
NIA ने आरोपपत्र दाखिल किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका और भारत में आतंकवादी संगठन लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को फिर से जिंदा करने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सख्त होती जा रही है। उसने एक और आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


14 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रमुख साजिशकर्ता लिंगम ए. उर्फ ‘आदि लिंगम’ समेत इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने साल 2022 की जुलाई में मादक पदार्थों और हथियारों के अवैध कारोबार का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अबतक 16 लोगों को आरोपी के रूप में पेश किया जा चुका है। 
विज्ञापन


गुणशेखरन का करीबी सहयोगी लिंगम
एनआईए के अनुसार, चेन्नई निवासी लिंगम दूसरे आरोपी गुणशेखरन का करीबी सहयोगी है। वह भारत व श्रीलंका में मादक पदार्थों तथा हथियारों के व्यापार से अर्जित धन को वैध बनाने के लिए गुणशेखरन के अवैध लेनदेन में बेनामी के रूप में काम करता था। लिंगम ने भारत में अपने अवैध प्रवास को वैध बनाने के प्रयास में रैकेट के सदस्यों के लिए जाली पहचान दस्तावेज भी बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि लिंगम पर मादक पदार्थों और हथियारों के अवैध व्यापार के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन को पुनर्जीवित करने की साजिश रचने और कार्य करने का आरोप है।

इस रूप में कर रहा था काम
चेन्नई के पूनमल्ली में एनआईए मामलों की विशेष अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोप पत्र में, एनआईए ने पूरी साजिश में आदि लिंगम की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया है। आरोप पत्र से पता चलता है कि आरोपी जिस समय तमिल फिल्म उद्योग में एक प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था, उसी समय वह चुपचाप से प्रमुख लिट्टे नेताओं और कैडरों व ड्रग तस्करों के प्रमुख संचालक के रूप में काम कर रहा था। इन लोगों में श्रीलंका के गुणशेखरन और उसका बेटा थिलिपन शामिल थे।

मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप
15 जून, 2023 को एनआईए ने 13 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें उन पर हिंद महासागर के क्षेत्रीय जल में आतंकवादी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। 


ऐसा ही एक मामला 2021 में भारतीय एजेंसियों द्वारा ड्रग्स और हथियारों की एक बड़ी खेप की जब्ती के बाद एनआईए की कोच्चि शाखा द्वारा दर्ज और जांच की गई थी। इस खेप में 300 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, पांच एके-47 राइफलें और 1,000 राउंड पाकिस्तान निर्मित गोला-बारूद शामिल थे। उस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया गया था और उनका मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed