फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talks between government and farmers on February 14: Jeetu Patwari asks Will Shivraj leave his son's wedding

14 फरवरी को सरकार और किसानों के बीच बातचीत: पटवारी ने पूछा- शिवराज बेटे की शादी छोड़ होंगे बैठक में शामिल?

Thu, 30 Jan 2025 05:55 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता पटवारी ने दावा किया कि, कृषि मंत्री ने 14 फरवरी को शाम 5 बजे किसान नेताओं से बातचीत के लिए समय तय किया है। लेकिन इसी दिन मंत्री के पुत्र के विवाह का रिसेप्शन भी रखा गया है।

विज्ञापन
Talks between government and farmers on February 14: Jeetu Patwari asks Will Shivraj leave his son's wedding
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक वर्ष से एमएसपी की लीगल गारंटी को लेकर पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे है। इस बीच कृषि मंत्रालय ने किसानों से चर्चा के लिए 14 फरवरी का दिन तय किया है। लेकिन अब एक खबर ने किसानों को निराश कर दिया है। दरअसल, 14 फरवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शादी तो पहले से तय थी तो उसी दिन बातचीत के लिए कृषि मंत्रालय ने किसानों को न्यौता फिर क्यों दिया?
विज्ञापन


इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता पटवारी ने दावा किया कि, कृषि मंत्री ने 14 फरवरी को शाम 5 बजे किसान नेताओं से बातचीत के लिए समय तय किया है। लेकिन इसी दिन मंत्री के पुत्र के विवाह का रिसेप्शन भी रखा गया है। पटवारी ने इसे किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने का प्रमाण बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पटवारी ने सोशल मीडिया पर कृषि व कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन द्वारा किसानों को भेजे गए एक पत्र का हवाला देते हुए लिखा कि, इस पत्र में किसान संगठनों से 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना से सरकार की मंशा पर सवाल उठता है। 14 फरवरी को ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने पुत्र की शादी का रिसेप्शन भी रखा है! जब कृषि मंत्री ही गायब होंगे, तो किसानों से जुड़े मुद्दों में खाद कौन डालेगा? शिवराज जी की रुचि का अंदाजा इस बात से भी लगाया सकता है कि बीते 20 मंगलवार से वे अपने गृह प्रदेश के किसानों से मिलने से कतरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज के बगैर नहीं बनेगी बात
आंदोलनकारी किसान नेताओं का कहना है कि, जब 14 फरवरी को कृषि मंत्री के बेटे की शादी है तो उस दिन बातचीत का समय किसने तय किया है। ज्यादा संभावना यही है कि शिवराज सिंह अपने बेटे की शादी में रहेंगे। ऐसी स्थिति में किसानों से बैठक में चर्चा कौन करेगा। ऐसे में कोई दूसरा मंत्री आएगा या फिर अधिकारी आएंगे तो उनसे तो बातचीत नहीं बनेगी। इससे पहले सरकार आंदोलनकारियों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार चार दौर की बातचीत कर चुकी थी। इसमें कोई निर्णय नहीं हो सका था। इसके बाद से सरकार ने बातचीत के रास्ते बंद कर दिए थे। सरकार के समर्थक यह कहने लगे थे कि अब सरकार आंदोलनकारियों के आगे नहीं झुकेगी, लेकिन इसी बीच करीब 70 वर्षीय जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आमरण अनशन शुरू किया। इसके बाद सरकार को झुकने पर मजबूर होना पड़ा। इससे पहले जो चार दौर की बातचीत हुई थी उसमें तब के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हो रहे थे।


वैलेंटाइन डे पर होगी शिवराज के छोटे बेटे की शादी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही खुशियों की बहार आने वाली है। उनके दोनों बेटों की शादी की तारीखें तय हो चुकी हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल चौहान और रिद्धि जैन की शादी 14 फरवरी 2025 (वैलेंटाइन डे) वाले दिन होगी, जबकि बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल मार्च में सात फेरे लेंगे। छोटे बेटे कुणाल की शादी के लिए भोपाल की एक भव्य होटल को बुक किया गया है। इस दिन को खास बनाते हुए यह शादी वैलेंटाइन डे के दिन आयोजित की जाएगी। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी का कार्यक्रम उदयपुर के एक प्रतिष्ठित स्थल पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed