फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swiss couple adopted a boy from Karnataka and now he becomes the first Indian Origin MP

कर्नाटक: बचपन में जिस बच्चे को मां ने ठुकराया, वही बना स्विट्जरलैंड में सांसद

Fri, 19 Jan 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Swiss couple adopted a boy from Karnataka and now he becomes the first Indian Origin MP
निकलस सैमुअल गुग्गेर

निकलस सैमुअल गुग्गेर स्विट्जरलैंड के पहले भारतीय मूल के सांसद हैं। उन्हें जन्म देने वाली मां अनसुईया ने शायद ही 48 साल पहले यह सोचा था कि उनका बेटा एक दिन इतने बड़े पद पर पहुंच जाएगा। निकलस का जन्म कर्नाटक के उडुप्पी अस्पताल के सीएसआई लोम्बार्ड मेमोरियल अस्पताल में 1 मई, 1970 को हुआ था जिसे बेसल मिशन चलाता है। एक हफ्ते बाद ही उनकी मां ने उन्हें त्याग दिया था जिसके बाद एक स्विस कपल ने उन्हें गोद ले लिया था।

विज्ञापन


निकलस को फ्रिट्ज और एलिजाबेथ नामक स्विट्जरलैंड निवासियों ने तब गोद लिया था, जब वो केवल 15 दिन के थे। चार साल केरल में रहने के बाद उनके पैरेंट्स उन्हें स्विट्जरलैंड ले गए। वहां उन्होंने ट्रक ड्राइवर और माली के तौर पर काम किया क्योंकि उनके पैरैंट्स के पास उनकी उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


निकलस ने बताया कि उनकी मां अनसुइया ने उन्हें जन्म देने के कुछ दिन बाद डॉक्टर ईडी फ्लगफेल्डर के पास छोड़ दिया था जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है। मेरी मां ने उनसे कहा था कि वो मुझे किसी ऐसे कपल को दे दें जो मेरा अच्छी तरह से ख्याल रखने के साथ ही मुझे एक अच्छा करियर दे सकें। इसके बाद फ्लगफेल्डर ने गुग्गेर से संपर्क किया और बाकी इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकलस अब निक बन चुके हैं और वो भारतीय मूल के उन 143 सांसदों में शामिल थे जिन्हें कि विदेश मंत्रालय ने राजनयनिक के मुद्दे पर आयोजित कॉन्फ्रेंस के लिए बुलाया था। इस कॉन्फ्रेंस में 24 देशों के भारतीय मूल के सासंद शामिल थे। निकलस के लिए भारत आना किसी भावनात्मक पल से कम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed