फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swaraj India will launch intensive campaign to ensure minimum support price for farmers

किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलायेगी स्वराज इंडिया

Wed, 11 Jul 2018 10:51 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Swaraj India will launch intensive campaign to ensure minimum support price for farmers
योगेंद्र यादव
स्वराज इंडिया और जय किसान आंदोलन द्वारा हरियाणा में शुरू की गई नौ दिवसीय स्वराज यात्रा मंगलवार को रेवाड़ी के चिल्लड गांव में संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा, वे अब किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान पदयात्रियों ने लगभग 205 किलोमीटर की पदयात्रा की है। स्वराज अभियान के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुल 127 गांव में जाकर 70 सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। इस यात्रा में केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के कई दूसरे राज्यों से आए 123 यात्रियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


यादव के मुताबिक, यह स्वराज यात्रा मुख्यत: 5 मुद्दों पर केंद्रित रही है। किसान को फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम मिले, कृषि कर्ज से पूर्ण मुक्ति, हर मजदूर को काम एवं पूरी मजदूरी मिले, गांव के नजदीक से शराब ठेकों को हटाया जाए और सारा गांव पानी बचाए, तालाब को जीवित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, स्वराज इंडिया यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि किसान की फसल का एक भी दाना एमएसपी से कम रेट पर न बिके। ग्रामीणों की मदद के लिए हर गांव में स्वराज केंद्र खोले जाएंगे, ताकि उन्हें हर संभव मदद उनके गांव में ही उपलब्ध कराई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed