{"_id":"5714220f4f1c1b633910fbfb","slug":"swaraj-campaign-will-adopt-of-the-us-presidential-election-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का मॉडल अपनाएगा स्वराज अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का मॉडल अपनाएगा स्वराज अभियान
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
योगेंद्र यादव
- फोटो : amar ujala
सियासत में उतरने से पहले स्वराज अभियान ने अपने चुनावी मॉडल का खाका तैयार कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तर्ज पर तैयार यह मॉडल दिल्ली के वजीरपुर वार्ड के निगम उपचुनाव में आजमाया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान का उम्मीदवार बनने के लिए अभी तक चार लोगों ने आवेदन किया है। अभियान के मुताबिक, चारों के बीच वार्ड में चुनाव कराया जाएगा। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले की उम्मीदवारी को स्वराज अभियान का समर्थन मिलेगा। अभियान 22 अप्रैल को अपने उम्मीदवार के नाम को एलान करेगा।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव के स्वराज अभियान के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रो. अजीत झा और अनुपम ने रविवार को पटेल नगर स्थित अपने कार्यालय में मीडिया को इसकी जानकारी दी। चुनाव आयोग के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ आईएएस नूर मोहम्मद चुनाव स्वराज अभियान की इस प्रक्रिया के पर्यवेक्षक हैं।
विज्ञापन
अजीत झा ने बताया कि एमसीडी उपचुनाव में वजीरपुर वार्ड में अभियान एक प्रत्याशी को समर्थन देगा। इससे पहले तीन दिन तक सार्वजनिक बहस होगी। बहस में जिसे सबसे ज्यादा समर्थन मिलेगा, उसे अभियान का बैनर मिलेगा।
अजीत झा के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन के लिए अभी तक वजीरपुर के करीब पांच हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए स्वराज अभियान ने एक नंबर (7065003159) जारी किया है।
पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। इन्हीं लोगों पर उम्मीदवार चयन की जिम्मेदारी होगी। अनुपम ने बताया कि अभी तक चार लोगों अमन ज्योत कौर, अशोक शर्मा, पंकज गुप्ता और सुजाता गुप्ता ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।