Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suvendu adhikari slams mamata govt over job crisis unemployment in west bengal

'युवाओं से छल, 10 लाख सरकारी पद खाली': सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा; अफसरों को भी दी कड़ी चेतावनी

Sat, 14 Feb 2026 05:41 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sat, 14 Feb 2026 05:41 PM IST
सार

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में 2.15 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और सरकार ने नौकरियां देने के रास्ते बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
suvendu adhikari slams mamata govt over job crisis unemployment in west bengal
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य के युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बंगाल में बेरोजगारी के संकट को दूर करने में पूरी तरह विफल रही है। 
विज्ञापन


2.15 करोड़ युवा बेरोजगार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने दावा किया कि राज्य में इस समय 2.15 करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि 2013 में शुरू की गई 'युवाश्री' योजना को बंद कर दिया गया। इस योजना के तहत 17 लाख आवेदकों को भत्ता और नौकरी दी जानी थी, लेकिन 2017-18 के बाद से इसके लिए कोई फंड ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन


10 लाख सरकारी पद खाली पड़े
अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जानबूझकर नौकरियां देने के रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास जानकारी है कि आवेदनों की लिस्ट को नष्ट किया गया हैं।" बीजेपी नेता ने यह भी बताया कि राज्य में करीब 10 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। इनमें 3.58 लाख शिक्षकों के पद और 1.5 लाख पुलिस कांस्टेबल की भर्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को दी चेतावनी
सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के सरकारी अधिकारियों और बाबुओं को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करें, वरना उन्हें गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी राजनीतिक दबाव में आकर डोमिसाइल सर्टिफिकेट और पैन कार्ड बांटने जैसे गलत कामों में शामिल हैं।

घुसपैठ को बताया बड़ा खतरा
बीजेपी नेता ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ राज्य के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हाल के राजनीतिक बदलावों से कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने वादा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो 45 दिनों के अंदर सीमा को सील करके इस समस्या को हल कर देगी।


TMC ने किया पलटवार
सुवेंदु अधिकारी के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी। एक टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के वादे पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने पहले भी बीजेपी को करारा जवाब दिया है और आगे भी देगी।

यह भी पढ़ें: पुणे में बंगाली मजदूर सुखन महतो की हत्या: CM ममता बोलीं- घृणात्मक अपराध; गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed