फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari attacks Mamata Banerjee government on insecurity of women in West Bengal

Suvendu Adhikari: सुवेंदु ने महिलाओं की सुरक्षा पर टीएमसी सरकार को घेरा, कहा-ममता सरकार में महिलाएं असुरक्षित

Wed, 31 Dec 2025 02:06 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 31 Dec 2025 02:06 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार को महिलाओं के मुद्दें पर घेरा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। इसके साथ ही आरोपियों को पता है कि सरकार उनको बचा लेगी। 

विज्ञापन
Suvendu Adhikari attacks Mamata Banerjee government on insecurity of women in West Bengal
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार ममता बनर्जी की सरकार को महिलाएं के मुद्दें पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Arunachal Pradesh: कोमकर गांव ने SUMP पीएफआर का किया समर्थन, 95% परिवारों की सहमति; जानें क्या है पूरा समझौता
विज्ञापन


दिनदहाड़े महिला को पीटा 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिले में दिनदहाड़े एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों को बांस की लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। अधिकारी ने कहा एक्स पर लिखा, "ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है!!! दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग उपमंडल के बसंती ब्लॉक के उत्तर भंगनामारी गांव से परेशान करने वाले दृश्य।"

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Hanumanth Rao: कांग्रेस नेता बोले- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

आरोपियों का पता है सरकार उनको बचा लेगी- अधिकारी 

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को पता है कि वह इस तरह के जघन्य कृत्य से बच निकलेंगे, या कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसे जाने देंगी, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण उन्हें कुछ श्रेष्ठता प्राप्त है। भाजपा नेता ने अपने एक्स पर घटना की वीडियो शेयर की है। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी।
 इसके साथ ही उन्होंने कहा, "वीडियो खुद ही सब कुछ बयां करता है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा के कारण कानून के भय के बिना यह कृत्य किया। इसके आगे उन्होंने कहा कि विवाद चाहे जो भी हो, यह देखकर आश्चर्य होता है कि ऐसे लोग दिन दहाड़े महिलाओं को पीटते समय कानून से नहीं डरते, मानो उन्हें पता हो कि वे बच निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed