{"_id":"5c87669fbdec2260e22aba84","slug":"suspicious-drone-shot-down-is-sri-ganganagar-sector-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सीमा पर एक बार फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन, सेना ने अब तक 5 मार गिराए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान में सीमा पर एक बार फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन, सेना ने अब तक 5 मार गिराए
Tue, 12 Mar 2019 01:28 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
राजस्थान के सीमांत श्रीगंगानगर सेक्टर में मंगलवार को एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। जिसके चलते गोलीबारी हुई और लोग डर गए। पुलिस के मुताबिक श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में गंग कैनाल के बाइफिरकेशन हेड के आसपास सुबह करीब छह बजे के बाद आधे घंटे तक धमाकों और गोलियां चलने की आवाज आ रही थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सूत्रों का कहना है कि ये आवाजें सीमा पर संदिग्ध ड्रोन (यूएवी) के दिखने के बाद आने लगीं। दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में गोलियां चलने और धमाकों की आवाज आई थीं। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध ड्रोन को हवा में ही उड़ा दिया गया, लेकिन इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बीते तीन-चार दिन से ऐसे ही संदिग्ध ड्रोन भारतीय सेना हवा में नष्ट कर रही है। अभी तक इस जिले के साथ लगती सीमा पर पांच ड्रोन मार गिराए गए हैं।
इससे पहले शनिवार को भी राजस्थान सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जब वहां मौजूद सीमा बल ने उसे मार गिराने की कोशिश की तो वह वापस पाकिस्तान लौट गया।
समाचार एजेंसी एएनआई को बीएसएफ ने बताया कि ये पाकिस्तान का दूसरा ड्रोन था। इस ड्रोन पर जब जवानों ने फायरिंग की तो यह भी वापस लौट गया।