फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspended IAS N Prashant wrote letter to the Chief Secretary, said- my promotion is being deliberately delayed

Kerala: निलंबित आईएएस एन प्रशांत ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा- मेरी पदोन्नति में जानबूझकर की जा रही देरी

Sun, 23 Feb 2025 06:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Sun, 23 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन को लिखे पत्र में निलंबित आईएएस एन प्रशांत ने कहा कि वह जनवरी 2022 में सचिव पद पर पदोन्नति के लिए पात्र हो गए थे, लेकिन इसमें लगातार देरी की जा रही है। पिछले तीन साल में उनसे तीन बैच जूनियर अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। लेकिन उनके प्रमोशन को जानबूझकर रोका जा रहा है।

विज्ञापन
Suspended IAS N Prashant wrote letter to the Chief Secretary, said- my promotion is being deliberately delayed
आईएएस एन प्रशांत - फोटो : एक्स/@PrasanthIAS

विस्तार

केरल के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए जयतिलक के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में निलंबित किए गए आईएएस एन प्रशांत ने पदोन्नति में देरी का मुद्दा उठाया है। मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन को लिखे पत्र में निलंबित आईएएस एन प्रशांत ने कहा कि वह जनवरी 2022 में सचिव पद पर पदोन्नति के लिए पात्र हो गए थे, लेकिन इसमें लगातार देरी की जा रही है। 

विज्ञापन


18 फरवरी को लिखे पत्र में एन प्रशांत ने लिखा कि पिछले तीन साल में उनसे तीन बैच जूनियर अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। लेकिन उनके प्रमोशन को जानबूझकर रोका जा रहा है। पदोन्नति न किए जाने का कारण मेरे खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई को बताया जा रहा है। जबकि यह कार्रवाई मेरी पदोन्नति के लिए तय तिथि के काफी समय बाद शुरू की गई थी। पदोन्नति को रोकने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई को बेवजह आधार बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव पर अनुशासात्मक कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए एन प्रशांत ने कहा कि मामले की निष्पक्ष रूप से जांच नहीं की जा रही है। एन प्रशांत ने कहा कि जनवरी 2022 में बिना किसी कारण से मेरी पदोन्नति रोक दी गई है। जबकि मेरे खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई 16 नवंबर 2022 से शुरू की गई थी। इससे लगता है मेरी पदोन्नति को रोकने के लिए इसे आधार बनाया गया। अब 2025 में भी मेरी फाइल बिना किसी निर्णय के रुकी हुई है। मैंने जब फाइल की एक प्रति मांगी तो उस अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया गया। मेरे बारे में प्रशासनिक फाइल में क्या छिपाया जा रहा है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित आईएएस ने लिखा कि कहा जाता है कि हर फाइल एक जीवन है। लेकिन मेरी फाइल सालों से बेजान पड़ी है। मुझ पर पेशेवर कर्तव्यों या काम में कमी को लेकर कोई आरोप नहीं लगा। मेरे खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है, वह मेरे आधिकारिक कर्तव्यों से बिल्कुल अलग है। कानून में कहा गया कि अनुशासनात्मक कार्यवाही वैध विचारों पर होनी चाहिए। न कि व्यक्तिगत शिकायतों पर। नियम यह भी है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई छह महीने के भीतर पूरी हो जानी चाहिए। लेकिन मेरे खिलाफ चल रही कार्रवाई अब तक सुलझ नहीं सकी है। 


इसलिए किया गया था निलंबन
कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग में विशेष सचिव प्रशांत ने पिछले साल फेसबुक पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ए जयतिलक पर आरोप लगाया था कि जयतिलक एक विशेष रिपोर्टर बन गए हैं और मीडिया के माध्यम से निराधार आरोप फैलाकर उन्हें कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईएएस प्रशांत जब अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण विभाग के सीईओ थे तो दोनों जातियों के कल्याण के लिए समर्पित पहल उन्नति की कई महत्वपूर्ण फाइलें रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं। रिपोर्ट में कहा गया कि आईएएस जयतिलक ने इस मामले में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों का खंडन करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट किया था।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed