{"_id":"5d4a984a8ebc3e6cba54c43e","slug":"sushma-swaraj-was-happy-with-the-recent-historic-development-in-the-nation-says-rrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में हो रहे विकास से खुश थीं सुषमा स्वराज, बताने से पहले ही चली गईं : आरएसएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में हो रहे विकास से खुश थीं सुषमा स्वराज, बताने से पहले ही चली गईं : आरएसएस
Wed, 07 Aug 2019 03:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 07 Aug 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है कि वह देश में हाल में हुए ऐतिहासिक विकास से खुश थीं। ये खुशी जाहिर करने से पहले ही वो इस दुनिया से चल बसीं। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) on #SushmaSwaraj: She was happy with the recent historic development in the nation, as she expressed before she left us. We express condolences to her family in this moment of grief. pic.twitter.com/y0Fbqirk8X
— ANI (@ANI) August 7, 2019विज्ञापन
बता दें कि सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। जंतर मंतर स्थित आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। डबडबाई आंखों के साथ उन्होंने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी और परिवारीजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज का पीएम मोदी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहा है। पहले कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के विदेश दौरे को सफल बनाने के पीछे सुषमा स्वराज का बड़ा योगदान रहा। जहां-जहां पीएम मोदी ने विदेश यात्राएं की उनसे पहले सुषमा स्वराज ने वहां पहुंचकर दौरे को सफल बनाने की जमीन तैयार की थी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण भी भावुक दिखे। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी रोने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने प्रतिभा को ढांढस बंधाया। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव भी भावुक हो गए।