फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj rescued three Indian girls and Seven Nepalese girls from Kenya

सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, केन्या से 10 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला

Thu, 04 Jan 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj rescued three Indian girls and Seven Nepalese girls from Kenya

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी दरियादिली के लिए जाना जाता है। विदेश में फंसे भारतीयों के लिए किये गए उनके प्रयासों को बहुत सराहना भी मिलती है। हालही में उन्होंने केन्या में फंसी 10 भारतीय लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया। ये लड़किया तस्करी के लिए वहां ले जायी गई थीं। 

विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तीन भारतीय लड़कियों समेत 10 लोगों को केन्या से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन लड़कियों को संगठित अपराध के तहत मोंबासा में कैद किया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में सात नेपाली लड़कियों को भी बचाया गया। सुषमा ने ट्वीट कर बताया कि हमने तीन भारतीय लड़कियों को केन्या से सुरक्षित बाहर निकाला। इन लड़कियों को तस्करी करने के लिए कैद किया गया था। सात नेपाली लड़कियों को भी रेस्क्यू किया गया। उनके पासपोर्ट और फोन ले लिये गए थे और उन्हें मोंबासा में कैद करके रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने ट्रैफिकिंग रैकेट से जुड़ी जानकारी को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है इसलिए इस मामले में जुड़े लोगों और एजेंट के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है। स्वराज ने केन्या में भारतीय हाई कमिश्नर सुचित्रा दुरई के द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की और केन्या की लोकल पुलिस को धन्यवाद दिया।


पढ़ें: राज्यसभा में गूंजा भीमा-कोरेगांव मुद्दा, शरद बोले- हिंसा के पीछे सांप्रदायिक ताकतें जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि मैं केन्या में भारतीय हाई कमिश्नर सुचित्रा दुरई  के प्रयासों की सराहना करती हूं और इस मामले में हमारे प्रथम सचिव करन यादव को खास धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि वह केन्या पुलिस के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed