पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: प्रधानमंत्री ने राज्य को दी हजारों करोड़ की सौगात, कुछ देर में करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 30 अक्टूबर (आज) से दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच चुके हैं। अपने दौरे के दौरान वह राज्य को 14 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा किसानों के लिए 19 हजार करोड़ की पीएम-किसान की राशि भी जारी करेंगे।
विस्तार
What does the next big leap in India's animal husbandry and dairy sector look like? To know that, come to Banaskantha, Gujarat! A 127-acre, Bovine Breeding and Research Centre is being launched tomorrow, 30th October. It is a great example of how science and innovation are furthering the welfare of our farmers.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2026विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा, इससे डेयरी किसानों को प्रत्यक्ष रूप से कई बड़े व क्रांतिकारी लाभ मिलेंगे। यह केंद्र केवल आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 'कांकरेज' जैसी भारत की प्रसिद्ध स्वदेशी नस्लों के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 19 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके दौरे में पशुपालन, खेती, सड़क, मेट्रो और पर्यटन से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह सबसे पहले गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे। यहां वे भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से जुड़ी प्रयोगशाला का दौरा करेंगे। इसके साथ ही भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर भी जाएंगे। करीब 127 एकड़ में फैला यह केंद्र पशुओं की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता नगर पहुंचेंगे। यहां वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के पहले गृहमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे। इस साल सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे। वे नर्मदा आरती में हिस्सा लेने के साथ एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे। फेज-2ए के तहत कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक छह किलोमीटर से अधिक लंबा मेट्रो मार्ग बनाया जाएगा। इस रास्ते में पांच स्टेशन होंगे। वहीं, फेज-2बी में गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक 3.3 किलोमीटर से अधिक लंबा मेट्रो मार्ग तैयार होगा। इसमें तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं से अहमदाबाद में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने और यात्रियों का सफर आसान होने की उम्मीद है।
सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद-मेहसाणा रोड यानी स्टेट हाईवे-41 को चौड़ा करने की परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। करीब 2,600 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन किया जाएगा। इससे अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के बीच आने-जाने में कम समय लगेगा। साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव घटेगा और सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा।
हजारों आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेगी नई पहचान
महिलाओं और बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गुजरात में 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा तैयार हो चुके 361 केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। करीब 800 करोड़ रुपये की इस योजना से चार लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन केंद्रों को बच्चों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई, पोषण और शुरुआती देखभाल के लिए बेहतर माहौल मिल सके।
प्रधानमंत्री कृषि बुनियादी ढांचा कोष के तहत पूरी हो चुकी 521 परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इन पर करीब 4,950 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, साइलो, कोल्ड चेन, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा फसल की सफाई, भंडारण और प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयां भी तैयार की गई हैं। इन सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और सही समय पर बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे फसल की बर्बादी कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
भारत पर्व में दिखेगी देश की सांस्कृतिक झलक
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री एकता नगर में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और एकता की भावना को सामने लाएगा। इसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार अपनी लोककलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही क्षेत्रीय खानपान, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की झलक भी देखने को मिलेगी।
भारत पर्व 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से एकता नगर के साथ आसपास के इलाकों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इस दौरान रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी दौरा करेंगे। कुल मिलाकर उनका यह दौरा गुजरात में विकास कार्यों के साथ पर्यटन, कृषि और पशुपालन को नई गति देने पर केंद्रित रहेगा।
गुजरात के दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा पहुंच चुके है। यहां वह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ बनास डेयरी परिसर में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को देखने के लिए दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ खड़ी है। प्रधानमंत्री भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।
LIVE: PM Modi holds Grand Roadshow in Banaskantha, Gujarat #PMModi #gujarat #bjp #roadshow #live https://t.co/kwv9P5hdYu
— ANI (@ANI) October 30, 2026
पीएम मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) के कैटल फार्म का दौरा किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी उनके साथ मौजूद रहे।
#WATCH | Gujarat | PM Modi visits the Bharat Bovine Breeding and Research Centre (BBBRC) cattle farm in Banaskantha. Gujarat CM Bhupendra Patel and Deputy CM Harsh Sanghavi are also present (Video source: DD) https://t.co/7HXybylsF9
— ANI (@ANI) October 30, 2026
पीएम किसान उत्सव दिवस में शामिल हुए बिहार के सीएम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर राज्यस्तरीय ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बता दें कि प्रधानमंत्री बनासकाठां से किसान सम्मान निधि जारी करेंगे।
Patna, Bihar: A state-level ‘PM Kisan Utsav Diwas’ event is organised to mark the release of the 24th instalment of the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-Kisan) scheme. Chief Minister Samrat Choudhary, Deputy Chief Ministers Vijay Kumar Choudhary and Bijendra Prasad Yadav, Assembly Speaker Prem Kumar and other dignitaries attend the event.
— IANS (@ians_india) October 30, 2026
देहरादून में पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित 'पीएम-किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर जोर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की अगली किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत देशभर के पात्र किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami participates in a program organised on the occasion of 'PM-Kisan Utsav Diwas' at the Survey Auditorium in Hathibarkala, Dehradun. https://t.co/GuFFjnp2ni
— ANI (@ANI) October 30, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में 325 करोड़ रुपये की लागत से बने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन किया। 127 एकड़ में फैले इस केंद्र की स्थापना बनास डेयरी ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के तकनीकी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सहयोग से की है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बनास डेयरी के अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी भी मौजूद रहे। केंद्र में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए कांकरेज, गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी देसी गायों तथा मेहसाणा, बन्नी, जाफराबादी और मुर्रा जैसी भैंसों की नस्लों में सुधार किया जाएगा। यहां हर साल 25 हजार उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पशुपालकों को किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता वाले सीमन, भ्रूण और प्रजनन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से कम पशुओं के जरिए अधिक दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पशुओं के रखरखाव पर बढ़ती लागत तथा चारे की कमी जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनास डेयरी की पांच अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
VIDEO | Gujarat: PM Modi interacts with women dairy farmers at Bharat Bovine Breeding and Research Centre (BBBRC) Cattle Farm in Banaskantha. #GujaratNews #Banaskantha (Source: PM Modi YT) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/4LrDrVbzUN
— Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026
महिला डेयरी किसानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी
इस दौरान उन्होंने महिला डेयरी किसानों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने महिला किसानों से डेयरी व्यवसाय, पशुपालन और इससे जुड़ी गतिविधियों के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। यह संवाद डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान गुजरात में करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं, शनिवार को वह एकता नगर, केवड़िया में एकता परेड में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
LIVE: PM Modi Inaugurates Various Developmental Projects, Banaskantha | Gujarat | Speech SOURCE: DD #pmmodi #gujarat #bjp #banaskantha #live https://t.co/ewEKMxIrYf
— ANI (@ANI) October 30, 2026