फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Updates Collegium judges recommendation nine lawyers CJI Surya kant and other bench hearing news

सुप्रीम कोर्ट: कॉलेजियम की सिफारिश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में जज बनेंगे नौ वकील

Fri, 30 Oct 2026 09:03 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 30 Oct 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Updates Collegium judges recommendation nine lawyers CJI Surya kant and other bench hearing news
सुप्रीम कोर्ट अपडेट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में नौ वकीलों को जज नियुक्त करने की सिफारिश की। कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कॉलेजियम में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं। जज नियुक्त करने के लिए जिन नौ वकीलों के नामों की सिफारिश की गई है, उनमें विशाल शर्मा, विक्रम कुमार शर्मा, नामग्याल वांगचुक, पवन कुमार कुंडल, ताहिर माजिद शम्सी, तबस्सुम जफर, अमित गुप्ता, प्रणव कोहली और अनुपम रैना शामिल हैं। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट का कोई चीफ जस्टिस बार को नाराज करने का खतरा नहीं उठाना चाहता: सीजेआई

चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि बार एसोसिएशनों के विरोध के कारण सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को हाईकोर्ट में अस्थायी जज नियुक्त करने की पहल आगे नहीं बढ़ सकी। इस व्यवस्था का उद्देश्य लंबित मुकदमों का बोझ कम करना था। सीजेआई ने कहा कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश बोबडे, जस्टिस कौल और उनकी पीठ ने सेवानिवृत्त जजों को तदर्थ न्यायाधीश नियुक्त करने की परंपरा दोबारा शुरू करने की कोशिश की थी। लेकिन बार एसोसिएशनों ने इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किए। उन्होंने कहा कि कोई भी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बार को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहता। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ राजस्थान के न्यायिक अधिकारियों की वरिष्ठता से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed