{"_id":"5f3b891ad334471cef2ae0d9","slug":"sushant-singh-case-enforcement-directorate-recorded-statement-of-father-of-sushant-singh-rajput-kk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: ईडी ने सुशांत के पिता का रिकॉर्ड किया बयान, पूछा- खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने वाली बात कैसे पता चली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sushant Singh Rajput Case: ईडी ने सुशांत के पिता का रिकॉर्ड किया बयान, पूछा- खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने वाली बात कैसे पता चली
Tue, 18 Aug 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझ पाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुशांत के खातों की जांच कर रही है। वहीं, ईडी ने सोमवार को दिल्ली में सुशांत के पिता केके सिंह का बयान रिकॉर्ड किया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
Enforcement Directorate (ED) recorded statement of KK Singh, father of Sushant Singh Rajput, yesterday in Delhi. He was asked about the missing funds from Sushant's bank accounts. ED asked him how he got to know that Rs 15 crores were siphoned off from Sushant's account: Sources pic.twitter.com/dkejSpOKIG
— ANI (@ANI) August 18, 2020विज्ञापन
सूत्रों ने बताया है कि उनसे सुशांत के बैंक खातों से गायब पैसे के बारे में पूछा गया था। ईडी ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
भाई ने गवाहों की जान को बताया खतरा
दूसरी तरफ, सुशांत के रिश्तेदार और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि गवाहों को धमकाया जा रहा है और मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, उससे लग रहा है कि गवाहों की हत्या की जा सकती है। हम मांग करते हैं कि गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए।'
नीरज सिंह ने आगे कहा, 'हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसा न हो मुंबई पुलिस के अंदर कोई गड़बड़ी हो जाए और गवाहों को निपटा दिया जाए। उच्चतम न्यायालय का फैसला आ जाए उसके बाद हम गवाहों की सुरक्षा और अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात करेंगे।'
हाल ही में सुशांत की डायरी के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद नीरज ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। भाजपा विधायक का कहना है कि अभिनेता हमेशा डायरी लिखा करते थे। लेकिन उसकी मौत के बाद मुंबई पुलिस मेरे सामने उसकी सारी डायरी उठाकर ले गई थी।