फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical strike 2 in pok Political Review on Air Strike by Indian Air Force in Pakistan

Air strike के बहाने ट्विटर पर मायावती ने साधा मोदी पर निशाना, उमर अब्दुल्ला ने उठाए ये सवाल

Tue, 26 Feb 2019 12:51 PM IST
प्रशांत राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 26 Feb 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Surgical strike 2 in pok Political Review on Air Strike by Indian Air Force in Pakistan
ट्विटर पर मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना - फोटो : Amar Ujala

पुलवामा आतंकी हमले के बाद 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर किए गए हमले की पुष्टि करते हुए भारत साफ किया किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारतीय विदेश सचिव गोखले ने कहा कि इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना की इस साहसी कार्रवाई पर विपक्ष के नेताओं ने भारतीय वायुसेना को बधाई दी है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर निशाना भी साधा है। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना को बधाई देते हुए ट्वीट किया है - "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।"

विज्ञापन



वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भारतीय सेना के इसके लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा है, "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूँ जिन्होंने पाकिस्तान में आतंक के निशानों पर हमला कर हमारा गौरव बढ़ाया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया है, ''यह मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. भारतीय वायुसेना ने आज सुबह एलओसी में बने आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया. एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा। ये तो एक शुरुआत है, ये देश नहीं झुकने दूंगा।''



नेशनल कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अगर ये केपीके का बालाकोट है तो ये भारतीय वायुसेना के विमानों की बहुत बड़ी कार्रवाई है। लेकिन यदि ये पूँछ सेक्टर का बालाकोट है, जो कि LOC से लगा है तो ये मोटे तौर पर एक सांकेतिक हमला है क्योंकि साल के इस समय चरमपंथियों के कैंप ख़ाली और निष्क्रिय होते हैं।"

 

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्वटिर हैंडल पर वीर रस से भरी एक कविता ट्वीट की है।

यह कविता इस तरह है, ''क्षमाशील हो रिपु-समक्ष, तुम हुए विनीत जितना ही, दुष्ट कौरवों ने तुमको कायर समझा उतना ही। सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की, सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।''




बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने यह ट्वीट किया।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा है, ''अगर सेना को पहले ही फ्री हैंड दे दिया जाता तो पठानकोट, उरी और पुलवामा जैसे घटनाएं नहीं होतीं और इतने जवान शहीद न होते।''

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed