{"_id":"62842278a07bbc56d72271e4","slug":"supriya-sule-said-will-break-the-hand-of-any-man-who-raises-his-hand-on-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सुप्रिया सुले ने कहा- महिला पर हाथ उठाने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सुप्रिया सुले ने कहा- महिला पर हाथ उठाने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ देंगे
Wed, 18 May 2022 04:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 May 2022 04:02 AM IST
विज्ञापन
NCP leader Supriya Sule
- फोटो : ANI
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को एक रैली में कहा कि वह महाराष्ट्र में किसी भी महिला पर हमला करने की हिम्मत करने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ देंगी।
विज्ञापन
पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी थी। अब घटना के एक दिन बाद बारामती से सांसद सुले ने जलगांव में जमकर भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार को हुई जब राकांपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुणे दौरे के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर एक ज्ञापन देने की कोशिश की। इसका जिक्र करते हुए, सुले ने आश्चर्य जताया कि क्या एक महिला पर हमला करने वाला पुरुष मराठी संस्कृति के अनुरूप है।
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है
सुले ने कहा कि यह शाहू महाराज, महात्मा फुले, बाबासाहेब अम्बेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया। मैं आपको बता रही हूं, अगर अब से कोई पुरुष राज्य में किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं खुद वहां जाऊंगी और उसके खिलाफ अदालत में मामला दर्ज करूंगी और मैं उसका हाथ तोड़ कर उसके हाथ में दे दूंगी।
राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने आगे कहा पुणे पुलिस ने सोमवार देर रात महिला राकांपा कार्यकर्ता पर हमला करने के आरोप में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
हालांकि भाजपा ने आरोपों को झूठा करार दिया। सुले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सभी मामलों में ऐसा ही रुख अपनाना चाहिए।
सुले को हर मामले में बोलना चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा ने कहा नवनीत राणा के साथ जो हुआ, उस पर वह नहीं बोलीं। जब महिलाओं पर हमले किए गए तो वह कुछ नहीं बोलीं। जब हमारी महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया तो वह कुछ नहीं बोलीं। मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह का स्टैंड अक्सर लेना चाहिए, हम इसका स्वागत करेंगे।