{"_id":"5fbbf12d21dd1358d64835ab","slug":"supreme-court-verdict-on-tej-bahadur-petition-against-pm-modi-election-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के निर्वाचन के खिलाफ तेजबहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के निर्वाचन के खिलाफ तेजबहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
Tue, 24 Nov 2020 12:13 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और तेज बहादुर
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन के खिलाफ बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। इस मामले में 17 नवंबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच कल याचिका पर फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
तेज बहादुर ने याचिका में आरोप लगाया है कि पीएम के दबाव में गलत तरीके से चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द किया। तेज बहादुर यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा था कि तेज बहादुर न तो वाराणसी के मतदाता हैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उम्मीदवार थे। इसलिए उनकी तरफ से याचिका दाखिल करने का कोई औचित्य नहीं है। हाई कोर्ट के इस फैसले को तेज बहादुर ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन