फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear Lakhimpur Kheri matter on Wednesday

Fabindia Controversy: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी मामले की सुनवाई, बीते दिनों पीठ ने राज्य सरकार के खिलाफ जताई थी नाराजगी

Tue, 19 Oct 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 02:21 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। 8 अक्तूबर को  मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश हेमा कोहली की पीठ ने नृशंस हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर असंतोष व्यक्त किया था।

विज्ञापन
Supreme Court to hear Lakhimpur Kheri matter on Wednesday
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani

विस्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की अगली सुनवाई 20 अक्तूबर (बुधवार) को सुप्रीम कोर्ट में होगी। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होगी। लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर वाहन चढ़ा दिया गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर वाहन चढ़ाने का आरोप है। इस मामले को लेकर आठ अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी।  मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश हेमा कोहली की पीठ ने नृशंस हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर असंतोष व्यक्त किया था। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था सवाल
शीर्ष अदालत ने पिछले दिनों मामले की सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल पूछा था और सबूतों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने आठ अक्टूबर को शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया था कि मामले में सभी उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed