फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court says unwitting or careless insults to religion is not offences

अनजाने में हुए धर्म के अपमान को अपराध नहीं कह सकते-सुप्रीम कोर्ट

Sat, 22 Apr 2017 12:44 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Sat, 22 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
 Supreme Court says unwitting or careless insults to religion is not offences
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनजाने में या गलती से धर्म का अपमान करने पर किसी शख्स पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए क्योंकि इससे कानून का दुरुपयोग होता है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 295A के दुरुपयोग पर चिंता प्रकट की। इस धारा के अनुसार धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कम से कम 3 साल की सजा का प्रावधान है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SC ने धोनी को दी राहत, कहा-कार्रवाई करना कानून का मखौल उड़ाना है
विज्ञापन


तीन जजों की पीठ ने कहा कि अनचाहे तरीके से, लापरवाही से या बिना किसी गलत मंशा के अगर धर्म का अपमान होता है या किसी वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तो ये कानून की इस धारा के अंतर्गत नहीं आता। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से उन लोगों के हितों की रक्षा होगी जो राजनीतिक कार्यकर्ताओं या जानबूझकर निशाना बनाने वालों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की उस याचिका पर फैसला सुनाया जिसमें धोनी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। गौरतलब है कि 2013 में एक बिजनेस मैगजीन के कवर पेज पर धोनी को 'भगवान विष्णु' के रूप में दिखाया गया था। जिसके बाद इस पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और धोनी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें- मुश्किल में कप्तान एमएस धोनी, जमानती वारंट जारी

आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन के मामले में इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी ऐक्ट 2000 के सेक्शन 66A को खत्म करके लोगों को बड़ी राहत दी थी।

कोर्ट ने कहा हर किसी को 295A की धारा तहत सजा नहीं दी जा सकती। केवल उन्हीं लोगों को इसके तहत सजा दी जाती है जो जानबूझकर किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed