मुश्किल में कप्तान एमएस धोनी, जमानती वारंट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए शुक्रवार को जब इस दौरे के पहले अभ्यास मैच में उतरने से पहले ही गहरा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने वनडे कप्तान धोनी के खिलाफ अदालत में मौजूद होने के लिए जमानती वारंट जारी कर दिया है।
अदालत की ओर से यह कदम कप्तान धोनी के खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने से जुड़ी एक निजी शिकायत पर उठाया गया है। अनंतपुर के जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में गोपाल राय और श्याम की शिकायत के आधार पर भारतीय कप्तान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
ऐसी खबर है कि गोपाल राय और श्याम हिंदू दक्षिणपंथी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। पिछले साल इन दोनों ने अदालत से कप्तान धोनी की एक बिजनेस पत्रिका के मुख्य पेज पर छपी तस्वीर की शिकायत की थी। इसमें धोनी को एक हिंदू देवता (विष्णु) के अवतार में दिखाया गया है। साथ ही, इस तस्वीर में धोनी के कई हाथ दिखाए गए थे और उनमें से एक में वे जूता थामे हुए हैं।
धोनी के साथ-साथ बिजनेस पत्रिका के प्रतिनिधि भी अदालत में मौजूद हों
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तस्वीर से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। अदालत ने धोनी के साथ-साथ बिजनेस पत्रिका के प्रतिनिधि को भी अदालत में मौजूद होने का आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि गोपाल राय और श्याम हिंदू दक्षिणपंथी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। पिछले साल दोनों ने अदालत से धोनी की एक बिजनेस पत्रिका के कवर पेज पर छपी तस्वीर की शिकायत की थी. इसमें धोनी को एक हिंदू देवता के अवतार में दिखाया गया है।
यही नहीं, तस्वीर में धोनी के कई हाथ दिखाए हैं और उनमें से एक में वे जूता थामे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तस्वीर से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। अदालत ने धोनी के साथ-साथ बिज़नेस पत्रिका के प्रतिनिधि को भी अदालत में मौजूद होने का आदेश दिया है।