फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court says states should implement one nation one ration card scheme

सुप्रीम कोर्ट: एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करें राज्य, ताकि कामगारों को मिले फायदा

Sat, 12 Jun 2021 02:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 02:34 AM IST
सार

शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार से लाभार्थियों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों को देश में कहीं से भी रियायती खाद्य सामग्रियों का लाभ उठाने में मदद करने के लिए इस योजना को फौरन लागू करने को कहा है

विज्ञापन
Supreme Court says states should implement one nation one ration card scheme
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा, सभी राज्यों को एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू करना चाहिए, ताकि प्रवासी कामगारों को फायदा मिल सके।

विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने प्रवासी श्रमिकों की समस्या से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई के दौरान कहा, सभी राज्यों को इस योजना को लागू करना चाहिए, ताकि प्रवासी श्रमिकों को फायदा पहुंच सके। यह योजना वर्तमान में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्य कर रही है।
विज्ञापन


पीठ ने इस मामले में आगे के निर्देश जारी करने के लिए अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए सभी राज्य सरकारों के वकील से इस योजना के कार्यान्वयन और अन्य नीतिगत उपायों के तहत प्रवासी श्रमिकों के लिए सूखा राशन की आपूर्ति व परिवहन सुविधा को लेकर एक संक्षिप्त नोट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के कई आवेदकों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे, कॉलिन गोंजाल्विस और आनंद ग्रोवर ने चिंता जताते हुए कहा, करीब तीन करोड़ असंगठित श्रमिकों को राशन कार्ड के अभाव में इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जिनके पास राशन कार्ड नहीं, क्या पीएम आत्मनिर्भर योजना बढ़ा सकते हैं
शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना को उन प्रवासी श्रमिकों के लिए भी बढ़ाया जा सकता है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। संभव है कि नवंबर तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के दायरे में वे लोग नहीं आते हों, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed