Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   constitution day gadkari yogi and leaders greet citizens what did they say

संविधान दिवस: नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई; सांविधानिक मूल्यों पर क्या कहा?

Thu, 26 Nov 2026 08:11 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 08:11 AM IST
सार

संविधान दिवस पर केंद्री मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र की ताकत और देश की एकता का आधार बताया। क्या संदेश दिया? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
constitution day gadkari yogi and leaders greet citizens what did they say
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पर लिखा, 'भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान दिवस के अवसर पर देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले भारत रत्न भीमराव अंबेडकर और सभी देशभक्तों को नमन। सभी को भारतीय संविधान दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'।
विज्ञापन


योगी ने किन आदर्शों को अपनाने की अपील की?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'भारत का संविधान एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प का सशक्त आधार है। आइए, भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की ओर से रचित संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान देश की एकता का आधार: सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा, 'हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और अखंडता का आधार है। आइए, संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं'।

नायब सिंह सैनी ने संविधान को लेकर क्या कहा?
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' में कहा, 'हमारा संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि भारत की विविधता, गरिमा और जनआकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इसकी मूल भावना हमें पारस्परिक सम्मान, बंधुत्व, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती है'।

उन्होंने लिखा, 'आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने व समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लें। संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहे'।

नागरिक अधिकारों-कर्तव्यों का बोध कराता संविधान: हर्ष संघवी
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने लिखा, 'भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव, हमारे संविधान के मूल्यों में निहित है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध भी कराता है'।

उन्होंने लिखा, 'इस गौरवशाली संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, असाधारण विद्वता और अथक प्रयासों से भारत को एक ऐसा संविधान दिया, जो हमारी विविधता को एकता के सूत्र में बांधता है और हर नागरिक को समान अवसर एवं सम्मान का मार्ग प्रशस्त करता है। आइए, इस संविधान दिवस पर हम संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें तथा एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें'।

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: दो साल 11 महीने में कैसे बना भारत का संविधान? जानिए क्या खूबियां इसे दुनिया में बनाती हैं सबसे


भाजपा नेताओं ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, 'हमारा संविधान, हमारे लोकतंत्र की ताकत और राष्ट्र की एकता का आधार है। आइए, इसके मूल्यों को आत्मसात कर न्याय और समानता के आदर्शों को मजबूत बनाएं। आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने पोस्ट किया, 'संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार, हमारे अधिकारों का संरक्षक और राष्ट्र की एकता व अखंडता का सशक्त प्रतीक है। आइए, संविधान के मूल्यों, आदर्शों और कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और दृढ़ करें। समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed