BJP: राहुल को 'सुप्रीम' फटकार पर भाजपा बोली- विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आई, भारत विरोधी मानसिकता उजागर हुई
सुप्रीम कोर्ट ने आज सेना से जुड़े बयान और भारत की जमीन पर चीन के कब्जे वाली टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को ऐसे बयान देने के लिए फटकार भी लगाई। अदालत की नाराजगी के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस सांसद की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। जानिए भाजपा ने कांग्रेस सांसद के लिए क्या कुछ कहाय़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लगभग ढाई साल पुरानी टिप्पणी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी प्रकट की। शीर्ष अदालत ने कांग्रेस सांसद को फटकार लगाई और कहा कि अगर वे सच्चे भारतीय होते तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते। अदालत ने उन्हें सेना से जुड़े मसलों पर सोशल मीडिया के बजाय संसद के पटल पर बात करने की नसीहत भी दी। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।
राहुल का बयान नुकसानदेह, सेनाओं का मनोबल गिराता है
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, अदालत ने राहुल गांधी को निराधार दावे के लिए कड़ी फटकार लगाई है। 'हजारों वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीनी सेना ने कब्जा कर लिया' है, राहुल का ऐसा बयान देश के लिए बेहद नुकसानदेह है और इससे हमारी सेनाओं का मनोबल भी गिरता है।'
#WATCH | Delhi: On SC pulling up LoP Rahul Gandhi over his remarks over the clash between the Indian and Chinese armies on December 9, 2022, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "Supreme Court has straightforward rebuked Rahul Gandhi for making unsubstantiated… pic.twitter.com/gccVhHOx3u
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 4, 2025
भारतीय होने के नाते राहुल को ऐसा नहीं बोलना चाहिए
रिजिजू ने कहा, 'हम राहुल गांधी से इस तरह के निराधार बयान न देने की अपील करते रहे हैं, लेकिन वह हमारी बात नहीं सुनते। मुझे बहुत खुशी है कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट ने अब उन्हें चेतावनी दी है। यह एक सीधी फटकार है कि एक भारतीय होने के नाते राहुल गांधी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। अदालत ने बहुत ही कड़ा बयान दिया है।
ये भी पढ़ें- SC: 'सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते; आपको पता कैसे चला?' चीनी कब्जे वाले बयान पर राहुल से 'सुप्रीम' सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाई
शीर्ष अदालत की इस टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, जब हमारी सेना ने बहादुरी दिखाई और चीनी सेना को पीछे धकेला, तो राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया, जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के इस बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। बता दें कि राहुल गांधी की जिस टिप्पणी पर शीर्ष अदालत ने उन्हें फटकार लगाई है, ये 9 दिसंबर, 2022 की है। उन्होंने भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवां में हुई झड़प पर टिप्पणी की थी।
ये भी पढ़ें- Congress: 'हर भारतीय ने चीन पर सरकार से जवाब मांगा', सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार पर कांग्रेस की सफाई
राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई
भाटिया के मुताबिक अदालत का ऐसा कहना कि 'अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते...' राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर वह कितने परिपक्व हैं? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी को भी रेखांकित किया जिसमें कोर्ट ने राहुल से पूछा, 'उन्हें चीनी सेना के कब्जे वाले क्षेत्र के बारे में कैसे पता। क्या वह वहां थे?' इस पर गौरव भाटिया ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई है।