{"_id":"602edec670484332fb01cd97","slug":"supreme-court-panel-meets-officials-of-ministries-regarding-agricultural-law-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कृषि कानूनों को लेकर संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों से मिला सुप्रीम कोर्ट का पैनल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए कृषि कानूनों को लेकर संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों से मिला सुप्रीम कोर्ट का पैनल
Fri, 19 Feb 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त पैनल ने बृहस्पतिवार को कृषि से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठकों की जानकारी दी। पैनल ने कहा कि उसने नए कानूनों को लेकर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मंत्रणा की है।
विज्ञापन
तीन सदस्यीय पैनल की तरफ से हितधारकों के साथ की गई इस नौवीं बैठक का उद्देश्य इन कानूनों को लेकर सरकार का पक्ष जानना था। पैनल ने कहा कि उसने कृषि सचिव, कृषि लागत व मूल्य आयोग (सीसीएपी) के अध्यक्ष, उपभोक्ता मामलों के अतिरिक्त सचिव व संयुक्त सचिव के साथ ही नाबार्ड के निदेशक के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
नाबार्ड चेयरमैन और उप प्रबंधन निदेशक, छोटे किसान कृषि व्यापार सहायता संघ (एसएफएसी) के प्रबंध निदेशक, भारतीय खाद्य निगम के सलाहकार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव और राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के प्रबंध निदेशक भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। पैनल ने इन अधिकारियों से तीनों कृषि कानूनों पर उनकी राय और सुझाव मांगे। पैनल का कहना है कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से बहुत सारे सुझाव मिले हैं।
विज्ञापन