फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court News to hear Friday plea against demolition of structures around Afzal Khan tomb in Maharashtra

Supreme Court News: अफजल खान के मकबरे के आसपास ढांचों को गिराने के खिलाफ सुनवाई आज, पढ़ें शीर्ष कोर्ट की खबरें

Fri, 11 Nov 2022 05:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 11 Nov 2022 05:29 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court News to hear Friday plea against demolition of structures around Afzal Khan tomb in Maharashtra
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में आदिल शाही वंश के सेनापति अफजल खान के मकबरे के आसपास स्थित ढांचों को गिराने की मौजूदा प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट इस मसले पर आज सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने इस दलील का संज्ञान लिया कि अफजल खान के मकबरे को इस आधार पर ध्वस्त किया जा रहा है कि यह वन भूमि पर बने होने के कारण अवैध था। अफजल खान को 1659 के आसपास दफनाया गया था।
विज्ञापन


अफजल खान महाराष्ट्र के सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले के पास मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के हाथों मारे गये थे और बाद में उनकी याद में एक मकबरा बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के विध्वंस की कवायद शुरू हुई और देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने गौरवशाली दिन करार दिया
सतारा जिला प्रशासन ने मकबरे के आसपास सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया। अफजल खान सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले के पास मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के हाथों मारा गया था। बाद में उसकी याद में वहां एक मकबरा बनाया गया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन ढांचों को उच्च न्यायालय के आदेश के तहत ढहाया गया है। उन्होंने इसे गौरवशाली दिवस करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed