फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court judge Justice AM Khanwilkar recuses himself from hearing over Bofors case 

बोफोर्स मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति खानविलकर ने खुद को किया अलग, कारण नहीं बताया 

Wed, 14 Feb 2018 03:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court judge Justice AM Khanwilkar recuses himself from hearing over Bofors case 
सुप्रीम कोर्ट

बोफोर्स मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति एएम खानविलकर ने खुद को अलग कर लिया है। हालांकि इस सुनवाई से हटने का उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। शीर्ष अदालत भाजपा नेता अजय अग्रवाल की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें बोफोर्स मामले के आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को करनी थी, लेकिन न्यायमूर्ति  खानविलकर के इस मामले से खुद को अलग कर लेने से अब इसकी सुनवाई 28 मार्च दूसरी पीठ करेगी। वहीं सीबीआई ने पीठ को जानकारी दी कि उसने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ 2 फरवरी को अपील दायर कर दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि  31 मई, 2005 को दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंदुजा बंधुओं और बोफोर्स कंपनी को आरोपमुक्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उसकी वजह से 250 करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed