फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court issues notice to V Narayanasamy, barred him to implement financial implications

सुप्रीम कोर्ट ने किरण बेदी की याचिका पर पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी को भेजा नोटिस

Tue, 04 Jun 2019 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 04 Jun 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court issues notice to V Narayanasamy, barred him to implement financial implications
किरण बेदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश में अधिकार की लड़ाई के मामले में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को नोटिस जारी किया है। मंगलवार को अदालत में उप-राज्यपाल किरण बेदी की उस याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि कैबिनेट बैठक में लिए गए वित्तीय परिणामों को लागू न किया जाए। 

विज्ञापन


बेदी की याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने सरकार को सात जून को होने वाली कैबिनेट बैठक के वित्तीय परिणामों को लागू करने से मना कर दिया है। अदालत ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को नोटिस जारी करते हुए उन्हें मामले में पक्षकार बनाया है। न्यायालय ने उनसे 21 जून तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसी तारीख को मामले की अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

 

किरण बेदी ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी शक्तियों को कम कर दिया गया था। उच्चतम न्यायालय की अवकाश पीठ में न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा और एमआर शाह ने बेदी और गृह मंत्रालय की याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से यथास्थिति जारी रखने की गुहार लगाई है।

उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच शक्ति को लेकर 2016 से ही लड़ाई चल रही है। नारायणसामी का आरोप है कि बेदी सरकार के कामकाज में दखल दे रही हैं और राज्य के विकास में रोड़ा अटकाते हुए बहुत से प्रस्ताव को पास नहीं कर रही हैं। 

धरने पर बैठे थे मुख्यमंत्री

फरवरी के महीने में पुडुचेरी के मुखियमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यापल के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने बेदी पर राज्य के कार्यों में गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाया था। नारायणसामी के अनुसार, उनकी योजनाओं और प्रशासनिक आदेशों को बेदी से मंजूरी नहीं मिलने के विरोध में वह धरने पर बैठे थे। उन्होंने सात फरवरी को बेदी को पत्र लिखकर अपनी मांगों एवं मुद्दों का जिक्र किया था। इस दौरान नारायणसामी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ राजभवन के बाहर सो गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed