फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court issues notice to former Twitter India MD Manish Maheshwari over plea of UP govt against Karnataka HC decision to quash a notice

दिल्ली: मुश्किल में फंसे ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी, यूपी सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

Fri, 22 Oct 2021 11:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

यूपी सरकार ने एक संवेदनशील वीडियो की जांच के लिए माहेश्वरी की उपस्थिति की मांग करने वाले नोटिस को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
Supreme Court issues notice to former Twitter India MD Manish Maheshwari over plea of UP govt against Karnataka HC decision to quash a notice
ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी - फोटो : social media

विस्तार

संवेदनशील वीडियो अपलोडिंग मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत के नोटिस पर ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को चार हफ्ते में जवाब देना होगा। दरअसल, यूपी सरकार ने एक संवेदनशील वीडियो की जांच के लिए माहेश्वरी की उपस्थिति की मांग करने वाले नोटिस को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 

विज्ञापन


क्या है मामला 
संवेदनशील वीडियो अपलोडिंग को लेकर यूपी पुलिस ने ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था जिसे मनीष ने कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस को किसी तरह के सख्त कदम ना उठाने के निर्देश दिए थे। अदालत के इस आदेश के बाद यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन

 
बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने के बाद माहेश्वरी आए थे विवाद में

गाजियाबाद के लोनी इलाके के एक बुजुर्ग का वीडियो पिछले दिनों ट्विटर पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बुजुर्ग ने मुस्लिम होने के चलते खुद की पिटाई होने, दाढ़ी काटे जाने और जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए जाने का आरोप लगाए थे। हालांकि यूपी पुलिस ने जांच के बाद इसका खंडन किया था। पुलिस का कहना था कि यह मामला तांत्रिक साधना से जुड़ा हुआ था और उसी के चलते उसकी पिटाई युवकों ने की थी। इसी मामले में ट्विटर का नाम भी शामिल किया गया ह।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं मनीष माहेश्वरी
मनीष माहेश्वरी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) से पढ़ाई की है। यहां पढ़ने के दौरान उन्होंने छात्र संघ चुनाव में भी हिस्सा लिया था। वह यहां के छात्रों की पत्रिका के संपादक भी रहे। अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए उन्हें कॉलेज के सर्वोच्च सम्मान प्रिंसिपल मदन मोहन मेडल से सम्मानित किया गया था। एसआरसीसी से स्नातक करने के बाद वह एमबीए (मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करने के लिए अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ पेनिसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल चले गए। यहां उन्हें उद्यमिता के लिए सर्वोच्च सम्मान शिल्स-जाइडमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 


माहेश्वरी ने अपना करियर प्रॉक्टर एंड गैंबल (पी एंड जी) के साथ शुरू किया था। यहां वह सबसे कम उम्र के क्षेत्रीय प्रवासी मैनेजरों में से एक थे। पी एंड जी के साथ काम करते हुए उन्होंने मुंबई, सिंगापुर और मनीला में काम किया था। इसके बाद वह अमेरिका की मैकिंजी कंपनी से जुड़े। साल 2011 में उन्होंने टेक्स्टवेब (TxtWeb) की स्थापना की। यह प्लेटफॉर्म एप डेवलपर्स को एसएमएस आधारित एप विकसित करने की अनुमति देता है। टेक्स्टवेब सिटिजन जर्नलिज्म के लिए सबसे बड़े मोबाइल प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया जहां लोग अपनी मातृभाषा में सूचना पा सकते हैं और साझा भी कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed