{"_id":"5e4d5abd8ebc3ef27d654470","slug":"supreme-court-granted-4-week-extension-to-cbi-for-filing-report-in-investigation-of-coal-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाले की जांच में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सीबीआई को दी 4 हफ्ते की मोहलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाले की जांच में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सीबीआई को दी 4 हफ्ते की मोहलत
Wed, 19 Feb 2020 10:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
सुुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाले से जुड़ी जांच मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सीबीआई को चार सप्ताह की मोहलत दे दी है। बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने शीर्ष अदालत को बताया कि जांच में अभी और वक्त लगेगा, इसलिए स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए चार सप्ताह का और समय दिया जाए।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ के समक्ष दाखिल एक जनहित याचिका (पीआईएल) में कोयला घोटाले में सीबीआई से जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई अपने ही पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा की भूमिका की जांच कर रही है। सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने सीबीआई निदेशक के पद पर रहते हुए कोयला घोटाले की जांच को प्रभावित किया था।
विज्ञापन