{"_id":"5ae5e9724f1c1b76098b7100","slug":"supreme-court-denies-immediate-hearing-on-petition-to-remove-four-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जजों को हटाने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चार जजों को हटाने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम जजों को हटाने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। इस याचिका में गुहार लगाई गई है कि अदालत सरकार को यह निर्देश देने कि वह राष्ट्रपति को इन जजों को हटाने संबंधी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और इंदु मल्होत्रा की पीठ ने कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता अशोक पांडे ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पीठ ने कहा, हम इसे बाद में देखेंगे, अभी नहीं। बता दें कि जस्टिस जे चेलामेश्वर के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके जस्टिस चेलामेश्वर, जस्टिस राजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर, जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कई समस्याएं उठाई थीं।
विज्ञापन