फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court-appointed task force visits 30 HEIs across 10 states to study student mental health, suicides

छात्र क्यों करते हैं आत्महत्या?: पड़ताल के लिए बनी टास्क फोर्स ने किया 30 संस्थानों का दौरा, जानी जमीनी हकीकत

Tue, 30 Jun 2026 07:45 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Jun 2026 07:45 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने मई 2025 से अब तक 10 राज्यों के 30 उच्च शिक्षण संस्थानों का दौरा कर छात्र मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या से जुड़े मामलों का अध्ययन किया है। इस दौरान 25 हितधारक परामर्श भी हुए। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Supreme Court-appointed task force visits 30 HEIs across 10 states to study student mental health, suicides
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर अध्ययन के तहत मई 2025 से अब तक 10 राज्यों के 30 उच्च शिक्षण संस्थानों का दौरा किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अध्ययन को लेकर अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों के अनुसार, टास्क फोर्स ने इस दौरान 25 हितधारक परामर्श भी किए ताकि विषय को विभिन्न दृष्टिकोणों से समझा जा सके और एक समावेशी व समानता आधारित दृष्टिकोण अपनाया जा सके।
विज्ञापन


इन परामर्शों में दिव्यांग छात्रों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दे, उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव, लैंगिक और मानसिक स्वास्थ्य, छात्र आत्महत्या, एसटी और ओबीसी समुदाय के छात्रों से जुड़े मुद्दे, आत्महत्या को अपराध की श्रेणी से हटाने, छात्र आत्महत्या में लैंगिक पहलू और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एनजीओ तथा कानून के छात्रों से चर्चा जैसे विषय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने यह टास्क फोर्स देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ती छात्र आत्महत्याओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए गठित किया था।

ये भी पढ़ें: क्या रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा भारत?: राजनाथ का दावा- उत्पादन और निर्यात बढ़ा; बताई ये वजह


टास्क फोर्स को क्या काम सौंपा गया है?
  • एनटीएफ को छात्रों की आत्महत्या के प्रमुख कारणों की पहचान करने, संबंधित कानूनों और नीतियों का विश्लेषण करने तथा संस्थागत ढांचे की समीक्षा करने का कार्य सौंपा गया है।
  • टास्क फोर्स को मौजूदा व्यवस्था में सुधार के सुझाव देने, अधिक समावेशी और सहायक शैक्षणिक वातावरण बनाने तथा हाशिए पर मौजूद समुदायों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की सिफारिशें भी देनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed