फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Support of the country and PM Narendra Modi address encouraged us says ISRO chief k Sivan

देश के समर्थन और पीएम मोदी के संबोधन ने बढ़ाया हमारा हौसला : इसरो प्रमुख सिवन

Sun, 08 Sep 2019 06:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Support of the country and PM Narendra Modi address encouraged us says ISRO chief k Sivan
इसरो अध्यक्ष के सिवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश के समर्थन ने अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन


इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था और चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर उसका संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया था। सिवन ने कहा, ‘हम वास्तव में बेहद खुश हैं (प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ-साथ पूरे देश के इसरो के साथ खड़े होने से)। इसने हमारे लोगों का मनोबल बढ़ाया है।’
विज्ञापन


इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने सिवन और इसरो टीम को प्रेरित करने, प्रोत्साहित करने, आश्वस्त करने और पूरी तरह से उनका समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘हम बेहद अभिभूत हैं। पूरे देश से अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रधानमंत्री का अंदाज भी अभूतपूर्व था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो के एक अन्य पूर्व प्रमुख ए एस किरण कुमार ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से देश और प्रधानमंत्री के आभारी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम सराहना करते हैं कि देश और लोगों ने वास्तव में इस मिशन पर ध्यान दिया और अपना समर्थन देना जारी रखा। इसलिए, यह बहुत सकारात्मक हैं। हम पूरे देश के आभारी हैं।’


‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि वे मिशन में आई रुकावटों के कारण अपना दिल छोटा नहीं करें, क्योंकि ‘नई सुबह होगी और उज्ज्वल कल होगा।’ प्रधानमंत्री ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के बाद भावुक दिखे इसरो प्रमुख के सिवन को काफी देर तक आत्मीयता से गले भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed