फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunita Williams return was celebrated in her native village

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता की वापसी पर झूम उठा पूरा देश, पैतृक गांव में मनी होली-दिवाली

Wed, 19 Mar 2025 08:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 19 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

सुनीता व उनके अन्य तीन साथियों को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल अमेरिका में फ्लोरिडा तट के पास उतरा तो गुजरात में सुनीता के पैतृक गांव में झूलासन में ग्रामीण खुशी से झूम उठे। जमकर आतिशबाजी की गई और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा आसमां गूंज उठा।

विज्ञापन
Sunita Williams return was celebrated in her native village
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर खुशी मनाते परिजन। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित धरती पर लौटने पर पूरा देश खुशी से झूम उठा। मंगलवार की रात में कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी की गईं और लोग खुशी के मारे नाचने लगे। गुजरात में सुनीता के पैतृक गांव में झूलासन में तो होली और दिवाली एकसाथ मनाई गई। जैसे ही सुनीता व उनके अन्य तीन साथियों को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल अमेरिका में फ्लोरिडा तट के पास उतरा तो यहां ग्रामीण खुशी से झूम उठे। जमकर आतिशबाजी की गई और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा आसमां गूंज उठा।

विज्ञापन


इस अवसर पर बुधवार सुबह छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग स्थानीय प्राथमिक स्कूल में एकजुट हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक नृत्य गरबा किया और देवी डोला माता के मंदिर तक शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


पिछले साल पांच जून को सुनीता ने अपने साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी वापसी नौ माह से अधिक समय तक टलती रही। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल पांचाल ने बताया कि सुनीता की सुरक्षित वापसी के लिए 27 जून को डोला माता मंदिर में अखंड ज्योति जलाई गई थी। देवी ने उनकी प्रार्थना सुन लीं और सुनीता सुरक्षित घर आ गई हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाल कर माता का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता के भाई बोले, वह दुनिया बदल देंगी
सुनीता के एक अन्य चचेरे भाई दिनेश रावल ने उन्हें असाधारण बताते हुए कहा कि उनमें दुनिया बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा, जब वह (सुनीता) लौटीं, तो हम खुशी से उछल पड़े... मैं बहुत खुश था... कल तक, मेरा दिल थोड़ा बेचैन था.. भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमारी सुनी को सुरक्षित वापस ले आए... सुनीता कोई साधारण इंसान नहीं हैं... वह दुनिया को बदल देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed