फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunil Tatkare says that NCP had decided to contest 2009 Lok Sabha polls in alliance with Shiv Sena

Maharashtra: 'NCP-शिवसेना गठबंधन पर लिया था फैसला', 2009 के लोकसभा चुनाव से जुड़े किस्सों पर बोले सुनील तटकरे

Tue, 07 Nov 2023 10:11 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गडचिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गडचिरौली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने कहा, हम सभी एनसीपी नेताओं को 2009 में एक बैठक के लिए बुलाया गया था, जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के साथ लड़ने की योजना पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
Sunil Tatkare says that NCP had decided to contest 2009 Lok Sabha polls in alliance with Shiv Sena
सुनील तटकरे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजित पवार गुट के एनसीपी नेता सुनील तटकरे के एक बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। मंगलवार ने दावा किया कि पार्टी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन कर लड़ने का फैसला किया था, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा न हो सका। 
विज्ञापन


पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने कहा, हम सभी एनसीपी नेताओं को 2009 में एक बैठक के लिए बुलाया गया था, जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के साथ लड़ने की योजना पर चर्चा हुई थी। हमने फैसले को लगभग अंतिम रूप दे दिया था। लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हो सका।बता दें पिछले दो वर्षों में शिवसेना और एनसीपी दोनों अलग हो गए और उनके संबंधित विद्रोही गुट अब भारतीय जनता पार्टी के साथ महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


2014 में हमने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का समर्थन किया था और यह पहली बार नहीं है कि अजित पवार भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। ऐसी स्थितियां अतीत में कई बार सामने आई हैं। तटकरे ने कहा, अजित पवार ने भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हाथ मिलाना सही काम किया। उन्होंने कहा, जो लोग अपनी छाया से डरते हैं वे कह रहे हैं कि हम केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के डर से भाजपा के साथ गए। तटकरे ने यह भी दावा किया कि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ग्राम पंचायत चुनाव परिणामों में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed