फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunil Tatkare dismisses claims of rift in NCP, says Sunetra Pawar's election proper and valid

NCP: तटकरे ने एनसीपी में टूट की अटकलों को किया खारिज, पार्टी अध्यक्ष के रूप में सुनेत्रा के चुनाव पर क्या कहा?

Tue, 14 Jul 2026 10:43 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sunil Tatkare dismisses claims of rift in NCP, says Sunetra Pawar's election proper and valid
एनसीपी (अजित गुट) अध्यक्ष सुनील तटकरे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मंगलवार को पार्टी में दरार की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने यह बयान तब दिया, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद सिंह ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने को चुनौती देते हुए कानूनी नोटिस भेजा।
विज्ञापन


सच्चिदानंद सिंह ने सुनेत्रा पवार के चुनाव को पार्टी के संविधान के खिलाफ बताया। वहीं, मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि 26 फरवरी को पार्टी के शीर्ष पद के लिए सुनेत्रा पवार का चुनाव 'पूरी तरह सही और वैध' था। उन्होंने कहा कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले पार्टी नेतृत्व जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करता है।
विज्ञापन


सुनील तटकरे ने क्या कहा?
  • एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि उन्होंने पार्टी के संविधान के अनुसार पूरी सख्ती से एजेंडा जारी किया था और उनके अनुसार 26 फरवरी को हुआ चुनाव पूरी तरह सही और वैध था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम कानूनी सलाह लेंगे और आगे की कार्रवाई तय करेंगे। पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक है। 
  • उन्होंने कहा, हमने बीएलए की नियुक्ति जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है। इन सभी मामलों पर हम मिलकर गहराई से विचार कर रहे हैं।
  • तटकरे ने कहा, हाल ही में 9 तारीख को हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और मैंने जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और विधायकों के साथ लंबी चर्चा की थी।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी का काम बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। हम हमेशा आगे बढ़ने से पहले पार्टी के अंदर सभी मुद्दों पर मिलकर चर्चा करते हैं।

इससे पहले सुनेत्रा पवार ने पार्टी में संभावित टूट की अटकलों पर कहा था, 'इस पर तटकरे साहब बोलेंगे'। 

सच्चिदानंद सिंह ने क्या मांग की?
एनसीपी नेता सच्चिदानंद सिंह ने सुनेत्रा पवार के चुनाव को चुनौती देते हुए कानूनी नोटिस भेजा था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया रद्द करने और स्वतंत्र चुनाव प्राधिकरण की निगरानी में संगठन के नए चुनाव कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया पार्टी संविधान के खिलाफ थी। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: दुष्कर्म मामले में आरोपी क्यों हुआ बरी, महिला की शादी के खुलासे से कैसे पलटा पूरा मामला?

वर्ष 2023 में एनसीपी दो गुटों में बंट गई थी। उस समय पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कई विधायक शरद पवार से अलग होकर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल हो गए थे। जनवरी 2026 में विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed