फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sumitra mahajan says admit your kids in govt schools if you cant payprivate fees

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की नसीहत से अभिभावक दुखी

Sun, 03 Apr 2016 07:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
sumitra mahajan says admit your kids in govt schools if you cant payprivate fees
सु‌मित्रा महाजन ने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की नसीहत दे डाली - फोटो : Loksabha

लोकसभा अध्यक्ष सु‌मित्रा महाजन ने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की नसीहत दे डाली है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अगर वे निजी स्‍कूलों की फीस नहीं भर पा रहे हैं तो अपने बच्‍चों का एडमिशन सरकारी स्‍कूल में करवाएं। 

विज्ञापन


उन्‍होंने यह बात शनिवार को इंदौर में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों से कही। सुमित्रा का यह बयान अभिभावकों के जख्मों पर नमक की तरह था। आपको बताते चले कि सीए एसोसिएशन और इंदौर पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य शनिवार को सुमित्रा महाजन के पास निजी स्‍कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। पर अभिभावकों की मदद करने या सांत्वना देने के बजाय उल्‍टा उन्‍हें बच्‍चों को सरकारी स्‍कूल में पढ़ाने की नसीहत दे दी।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष की नसीहत से गरीब बच्‍चों के अभिभावक काफी दुखी हैं। पूर्व संभागीय संयुक्त संचालक  केके पांडे ने कहा कि निजी स्कूलों के संबंध में हमने एक ड्राफ्ट तैयार किया है। हमारी मांग है कि इसी के हिसाब से फीस तय की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed