फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sumitra advice to Sonia Gandhi in parliament

रौद्र रूप में दिखीं स्पीकर, सुमित्रा ने सोनिया को दी नसीहत, सुष्मिता को लगाई फटकार 

Sat, 05 Jan 2019 04:44 AM IST
Avdhesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
Sumitra advice to Sonia Gandhi in parliament
Sumitra Mahajan
बीते दो दिनों में हंगामा करने वाले 45 सांसदों को निष्कासित कर चुकीं स्पीकर सुमित्रा महाजन शुक्रवार को लोकसभा में कार्यवाही के दौरान बेहद सख्त दिखीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीट पर बैठे-बैठे नहीं बोलने की नसीहत दी, तो कांग्रेस की ही सांसद सुष्मिता देव को फटकार लगाते हुए कहा कि वह उनकी निदेशक नहीं हैं। भाजपा के बीरेंद्र सिंह से साफ साफ कहा कि जब वह चाहेंगी तभी उन्हें बोलने का मौका मिलेगा। इसी क्रम में सांसदों के निष्कासन पर तत्काल विचार करने के डिप्टी स्पीकर थंबी दुरई के अनुरोध को भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन


राफेल सौदे पर चर्चा के दौरान सोनिया ने गांधी परिवार के सदस्यों का नाम लेकर हमला कर रहे भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने स्पीकर से भी बहस की। इससे नाराज स्पीकर ने उनके वरिष्ठ सदस्य होने का हवाला देते हुए कहा कि आप जैसी सदस्य भी जब सीट पर बैठकर बहस करने की परंपरा शुरू करेगा तो क्या होगा। इसी क्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जब बीरेंद्र सिंह ने आपत्ति दर्ज कर अपनी बात कहनी चाही तो स्पीकर ने साफ कहा कि उनकी इजाजत के बिना वह एक शब्द नहीं बोल सकते। 
विज्ञापन

जब खड़गे बोले, अभी तो शुरू ही किया है

चर्चा के दौरान उस समय सारा सदन हंसते हंसते लोटपोट हो गया, जब भाषण के 20 मिनट बाद जब स्पीकर ने खड़गे को अपनी बात खत्म करने के लिए कहा। इस पर कांग्रेस नेता ने बेहद मासूमियत से कहा कि उन्होंने तो अभी शुरू किया है। स्पीकर के बार-बार टोकने के बावजूद वह आधे घंटे से अधिक बोले।

फ्रांस या रूस भूल गए सपा सांसद धर्मेंद्र

चर्चा में संभवत: बिना तैयारी के आए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव फ्रांस-रूस और ऑडियो-वीडियो में अंतर करना भूल गए। धर्मेंद्र ने बार-बार सौदा फ्रांस की जगह रूस से होने और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बदले रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान का जिक्र करते रहे। वह सौदे पर चर्चा में आए गोवा के स्वास्थ्य मंत्री की आवाज के टेप को ऑडियो की जगह वीडियो बोलते रहे। इसके बाद जब बारी राजद सांसद जयप्रकाश यादव की आई तो तमाम सदस्यों के बताने के बावजूद वह जेपीसी नहीं बोल पाए। इसकी जगह जेसी, जेसीपी बोलते रहे।

झूठों की पार्टी बनाम कंफ्यूज्ड-करप्ट नेता

चर्चा के दौरान खड़गे ने कहा कि भाजपा में तो नीचे से ऊपर तक सब झूठ बोलते हैं। यह पार्टी झूठों की है। इस पर भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल को करप्ट और कंफ्यूज्ड नेता बताते हुए कहा कि चर्चा में भाषण कराने के लिए भी कांग्रेस को एक भ्रष्ट नेता का सहारा लेना पड़ा। ऐसा नेता जिसका सारा परिवार इस समय भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed