{"_id":"5f8490b028eb3f2f5b55b424","slug":"sudhakar-became-new-health-minister-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: सुधाकर बने स्वास्थ्य मंत्री, श्रीरामुलू को मिला समाज कल्याण मंत्रालय का जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: सुधाकर बने स्वास्थ्य मंत्री, श्रीरामुलू को मिला समाज कल्याण मंत्रालय का जिम्मा
Mon, 12 Oct 2020 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
के सुधाकर (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोविड-19 महामारी के बीच सोमवार को मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल किया। इसके तहत बी श्रीरामुलू से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रभार वापस ले लिया और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर को नया स्वास्थ्य मंत्री बना दिया।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने श्रीरामुलू से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार भी वापस ले लिया और इसे अपने पास रख लिया। मुख्यमंत्री ने श्रीरामुलू को अब समाज कल्याण विभाग का प्रभार दिया है जिसे उपमुख्यमंत्री गोविंद कारजोल लोक कल्याण विभाग के साथ संभाल रहे थे।
विज्ञापन
राज्य के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्री पदों में फेरबदल की अधिसूचना जारी की। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद श्रीरामुलू ने मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, लेकिन बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
श्रीरामुलू को समाज कल्याण विभाग दिए जाने को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, उनसे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वापस लिए जाने को आश्चर्यजनक माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि फेरबदल से नाराज दिख रहे श्रीरामुलू ने आगे की कार्रवाई को लेकर करीबी सहयोगियों के साथ चर्चा की और वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली जाने पर भी विचार कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस ने घटनाक्रम पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को बदलना इस बात का सबूत है कि सरकार कोविड-19 से निपटने में बुरी तरह विफल रही है।