फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sub Inspector Geeta Samota created history, became the first CISF employee to climb Mount Everest.

CISF: सब इंस्पेक्टर गीता सामोता ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली सीआईएसएफ की पहली कर्मचारी बनी

Tue, 20 May 2025 07:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 20 May 2025 07:05 PM IST
सार

गीता सामोता 2011 में सीआईएसएफ में शामिल हुईं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ की उदयपुर एयरपोर्ट यूनिट में तैनात हैं। गीता सामोता ने सोमवार को 8,849 मीटर ऊंचे पर्वत की चढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 56 साल के इतिहास में पर्वतारोहण करने वाली पहली कर्मचारी बन गईं। 

विज्ञापन
Sub Inspector Geeta Samota created history, became the first CISF employee to climb Mount Everest.
गीता सामोता। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सब इंस्पेक्टर गीता सामोता ने नया इतिहास रचा है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 56 साल के इतिहास में पहली कर्मचारी बन गई हैं। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गीता सामोता ने सोमवार को 8,849 मीटर ऊंचे पर्वत की चढ़ाई पूरी की। गीता दुनिया की शिखर पर खड़ी थीं और यह एक विजयी क्षण था। यह न केवल व्यक्तिगत जीत का प्रतीक था, बल्कि सीआईएसएफ और राष्ट्र के तौर पर भारत के अविश्वसनीय जज्बे और मजबूती का भी प्रतीक था।
विज्ञापन




गीता सामोता 2011 में सीआईएसएफ में शामिल हुईं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ की उदयपुर एयरपोर्ट यूनिट में तैनात हैं। राजस्थान के सीकर जिले के चाक गांव की गीता शुरुआत में हॉकी खिलाड़ी थीं, लेकिन चोट लगने के कारण वह इस खेल से दूर हो गईं।


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से की बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट रहें

प्रवक्ता ने कहा कि उस समय सीआईएसएफ के पास पर्वतारोहण टीम नहीं थी। गीता ने पर्वतारोहण में विशेष प्रशिक्षण लिया और 2019 में वह उत्तराखंड में माउंट सतोपंथ (7,075 मीटर) और नेपाल में माउंट लोबुचे (6,119 मीटर) पर चढ़ने वाली किसी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की पहली महिला बनीं।

इसके साथ ही 2021 और 2022 के बीच गीता सामोता ने  चार दुर्गम चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इसमें ऑस्ट्रेलिया में माउंट कोसियसज़को (2,228 मीटर), रूस में माउंट एल्ब्रस ((5,642 मीटर), तंजानिया में माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) और अर्जेंटीना में माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) शामिल है।

ये भी पढ़ें: 'बात को अनावश्यक तूल न दे, इसे यहीं खत्म मानें', मुंबई दौरे में प्रोटोकॉल चूक पर बोले सीजेआई गवई

गीता सामोता ने केवल छह महीने और 27 दिनों में सात शिखरों में से चार पर चढ़ाई की। ऐसा करने वाली सबसे तेज भारतीय महिला बन गईं। वह केवल तीन दिनों में लद्दाख के रूपशु क्षेत्र में पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली महिला भी बनीं। इसमें 6,000 मीटर से अधिक ऊंची तीन चोटियां और 5,000 मीटर से अधिक ऊंची दो चोटियां शामिल हैं।  सीआईएसएफ ने बताया कि गीता सामोता को उनकी उपलब्धियों के लिए दिल्ली महिला आयोग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 पुरस्कार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गिविंग विंग्स टू ड्रीम्स अवार्ड 2023 सहित उल्लेखनीय सम्मानों से नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed