फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi talk to German Chancellor Friedrich Merz, said- stay united in the fight against terrorism

PM Modi: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से की बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट रहें

Tue, 20 May 2025 06:40 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 20 May 2025 06:40 PM IST
सार

फ्रेडरिक मर्ज जर्मनी के नए चांसलर बने हैं। पीएम मोदी ने मर्ज को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।

विज्ञापन
PM Modi talk to German Chancellor Friedrich Merz, said- stay united in the fight against terrorism
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार का जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से बात की। पीएम मोदी ने मर्ज को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से बात की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।


ये भी पढ़ें: कौन हैं फ्रेडरिक मर्ज? कंजर्वेटिव नेता जर्मनी के नए चांसलर बनकर रचेंगे इतिहास

इस महीने की शुरुआत में कंजर्वेटिव नेता फ्रेडरिक मर्ज जर्मनी के नए चांसलर बने हैं। मर्ज को पहले वोट में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन 'दूसरे मौके' के वोट में मर्ज ने 325 वोट हासिल किए, जबकि 289 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट दिया। तब भी पीएम मोदी ने उनको बधाई दी थी।

ये भी पढ़ें: यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति, 200 जहाजों का शेडो बेड़ा निशाना

फ्रेडरिक मर्ज का सफरनामा
फ्रेडरिक मर्ज का जन्म 11 नवंबर 1955 को जर्मनी के ब्रिलॉन शहर में हुआ था। वे 1972 से क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के सदस्य हैं। मर्ज ने 1975 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में सेवा दी और फिर कानून और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। 1989 में वे यूरोपीय संसद के सदस्य बने और 1994 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वे जर्मनी की संसद (बुंडेस्टाग) में चुनकर आए और कई बड़े पदों पर रहे। मर्ज सीडीयू / सीएसयू दल के नेता भी रह चुके हैं और 2022 में उन्हें सीडीयू पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। 2021 में वे दोबारा संसद में लौटे और 2025 तक पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख रहे। 6 मई 2025 को उन्होंने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed