फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Student sexually exploited his junior student, complaint register

रैगिंग के नाम पर सुबह पांच बजे तक छात्रा ने किया छात्र का यौन शोषण, शिकायत दर्ज

Sat, 22 Jul 2017 09:38 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 22 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Student sexually exploited his junior student, complaint register

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट (एनएलआईयू) के कम से कम दो छात्रों ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर रैगिंग, शारीरिक शोषण और कैंपस में शराब पीने को लेकर कॉलेज के सीनियरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


एनएलआईयू के निदेशक एस एस सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि निदेशक का यह भी कहना है कि शिकायत की सत्यता पर शक है, क्योंकि जिसने शिकायत दर्ज करवाई है उस नाम का कोई भी छात्र कैंपस में नहीं पढ़ता।
विज्ञापन


कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा 20 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें उसने कहा, ‘कॉलेज की एक वरिष्ठ छात्रा उसके साथ बार बार छेड़खानी कर रही है। छात्र ने यह भी आरोप लगाया है कि कई सीनियर ने शराब पीने के बाद उसका यौन शोषण किया। उसने कहा कि यह जगह नर्क हैं और वह किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने यह भी आरोप लगाया है कि हॉस्टल में शराब पिये की जानकारी शिक्षकों और वार्डन को भी है लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता। एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया है कि सीनियर ने उसकी रैगिंग की और सुबह पांच बजे तक जबरदस्ती पॉर्न देखने के लिए बाध्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed