फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   student beaten by classroom instructor badly

नकल के लिए पैसे न देने पर छात्र को नंगा कर पीटा, मुंह पर थूका

Thu, 17 Mar 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद) Updated Thu, 17 Mar 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
student beaten by classroom instructor badly
प्रतीकात्मक तस्वीर

छिबैयां गांव स्थित यूपी बोर्ड के एक परीक्षा सेंटर पर मंगलवार को नकल के लिए पैसे न देने पर इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी को नंगा कर पीटा गया और मुंह पर थूका गया। इससे छात्र बेहोश हो गया। उसकी परीक्षा भी छूट गई।

विज्ञापन


बुधवार को भुक्तभोगी की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। हालांकि पुलिस घटना की जांच के लिए विद्यालय गई थी लेकिन स्कूल बंद होने के कारण लौट आई। पिटाई और बेइज्जती से छात्र बुरी तरह सहमा हुआ है।
विज्ञापन


फूलपुर के सौरहा गांव निवासी श्रीराम प्रकाश वर्मा का बेटा अवधेश यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। उसका सेंटर झूंसी के छिबैयां गांव स्थित एक विद्यालय में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को द्वितीय पाली में उसका अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र का पेपर था। परीक्षार्थी का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी परीक्षार्थियों से नकल कराने के लिए पैसे मांगे गए थे। उसने नकल करने और पैसा देने से मना कर दिया था।

नंगा करके ली तलाशी

student beaten by classroom instructor badly
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंगलवार को अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। नकल के लिए पैसा न दिए जाने से कॉलेज प्रबंधन और शिक्षक परीक्षार्थी से नाराज थे। अवधेश का आरोप है कि जैसे ही परीक्षा शुरू हुई। कक्ष निरीक्षक उसकी तलाशी लेने लगे।

नकल की कोई सामग्री नहीं मिली तो आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उसे नंगा कर तलाशी ली। इससे अपमानित छात्र ने विरोध किया तो पहले उससे गालीगलौज की गई। इसके बाद लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की गई।

छात्र का आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उसके मुंह पर थूक भी दिया। जेब में रखे एक हजार रुपये भी छीन लिए। बुधवार को भुक्तभोगी छात्र ने झूंसी पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पिटाई के बाद से छात्र बुरी तरह डरा और सहमा है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed