Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strong bilateral ties in interest of both countries: Chinese Consul General in Kolkata

Indo-China: चीन और भारत के मजबूत संबंध दोनों के लिए बेहतर, चीनी राजदूत बोले- यह विश्व शांति के लिए भी जरूरी

Wed, 26 Jun 2024 12:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jun 2024 12:54 AM IST
सार

 

चीनी राजदूत जू वे ने कहा है कि विश्वशांति के लिए जरूरी है कि चीन और भारत एक साथ मिलकर काम करें और दोनों देशों के रिश्ते बेहतर रहें। 


 

विज्ञापन
Strong bilateral ties in interest of both countries: Chinese Consul General in Kolkata
चीन और भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता पहुंची चीनी राजदूत जू वे ने कहा है कि मजबूत और स्थिर द्विपक्षीय संबंध चीन और भारत के हित में है। अच्छेसंबंध क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास के लिए भी जरूरी है।

विज्ञापन

'दोनों देश लाभ उठाने के लिए साथ मिलकर काम करें'
यहां चीनी वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में बोलते हुए, जू ने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और विकास के अवसरों से लाभ उठाने के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन


'विश्वशांति के लिए चीन और भारत के संबंध अच्छे होना जरूरी'
जू ने आगे कहा कि हम दो सबसे बड़े विकासशील देश और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं, दोनों राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। एक मजबूत और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों के हित में है और इस क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास के लिए भी जरूरी है।जू ने चीनी पक्ष से भारत के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "हमारे दोनों नेताओं की सहमति के मुताबिक कार्य करना, राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, मतभेदों को सही तरीक से समाधान करना, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को आगे बढ़ाना दोनों देशों के लिए जरूरी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत में अब और चीनी के व्यापारी और दिखेंगे'
द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए जू ने कहा कि कोलकाता में नए चीनी महावाणिज्य दूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, विशेष रूप से सांस्कृतिक क्षेत्र में लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर हमने ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम भारत में और अधिक चीनी व्यापारियों को देखेंगे।" कोलकाता से चीन के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने को लेकर जू ने कहा मुझे आशा है कि यह फिर से दोबारा शुरू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed