{"_id":"627968cad82eeb092a2896c3","slug":"strict-action-will-be-taken-if-students-misbehave-with-teachers-says-tamil-nadu-school-education-minister-anbil-mahesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: शिक्षा मंत्री की छात्रों को चेतावनी, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: शिक्षा मंत्री की छात्रों को चेतावनी, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Tue, 10 May 2022 12:47 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 10 May 2022 12:47 AM IST
सार
तमिलनाडु विधानसभा में शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने कहा कि छात्रों को स्कूल परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी साथ ही यदि छात्र हिंसा में शामिल होते हैं तो उनको स्कूल से स्थायी रूप से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु शिक्षा मंत्री अंबिल महेश
- फोटो : Twitter @Anbil_Mahesh
विस्तार
तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि अपने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले छात्रों के खिलाफ स्कूल से बर्खास्तगी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह अनुशासनात्मक कार्रवाई टीसी और आचरण प्रमाण पत्र में दिखाई देगी। साथ ही कहा कि छात्रों को स्कूल परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विधानसभा भवन में उठा छात्रों के दुर्व्यवहार का मुद्दा
स्कूल में छात्रों के गलत व्यवहार पर विधानसभा भवन में मुद्दा उठाया गया था। इसकी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जो छात्र अपने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिसका टीचर पर मानसिक और शारीरिक असर होता है। ऐसा करने पर छात्रों को बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनकी बर्खास्तगी का कारण टीसी में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
वायरल हुआ था वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र से वनस्पति विज्ञान के शिक्षक ने कुछ पूछते हैं इस पर छात्र टीचर को गाली और धमकी देता है।
विज्ञापन
साथ ही मंत्री ने कहा कि विद्यालयों को शैक्षणिक गतिविधियों के अनुकूल बनाने पर अधिक जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों का तनाव दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।