{"_id":"660377f6d53f8a3fb40e7ee7","slug":"strict-action-taken-against-kerala-cooperative-bank-scam-pm-modi-assures-alathur-seat-bjp-candidate-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल सहकारी बैंक में घोटाला मामले में होगी कठोर कार्रवाई, पीएम ने भाजपा प्रत्याशी को दिया आश्वासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल सहकारी बैंक में घोटाला मामले में होगी कठोर कार्रवाई, पीएम ने भाजपा प्रत्याशी को दिया आश्वासन
Wed, 27 Mar 2024 07:05 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पलक्कड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पलक्कड
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:05 AM IST
सार
अलातुर सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। प्रोफेसर सरासु एक कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं, जिन्हें भाजपा ने रविवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत में सरासु ने राज्य के कई सहकारी बैंकों में अनियमितता का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की अलातुर संसदीय सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रोफेसर टीएन सरासु को सहकारी बैंक में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को फोन कर प्रोफेसर सरासु से उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
दरअसल, अलातुर सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। प्रोफेसर सरासु एक कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं, जिन्हें भाजपा ने रविवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत में सरासु ने राज्य के कई सहकारी बैंकों में अनियमितता का मुद्दा उठाया और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री से उसमें हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन
अनियमितताओं में लिप्त प्रत्येक दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इस पर पीएम मोदी ने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि आप एक उम्मीदवार के तौर पर आम जनता की समस्याओं को उठा रही हैं। किसी लोक सेवक के लिए यह अच्छी बात है। पीएम मोदी ने कहा, मैंने इस अनियमितता के बारे में सुना है और उसके बारे कुछ ब्योरा भी है। प्रधानमंत्री ने सरासु से कहा, हमारी सरकार अनियमितताओं में लिप्त प्रत्येक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि गरीबों को न्याय मिले।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि त्रिशूर जिले में सत्ताधारी माकपा के नियंत्रण वाले करुवन्नूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक में बड़े घोटाले का पता चला है, जिसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है। इस मामले में माकपा के कुछ स्थानीय नेताओं की गिरफ्तारी हुई है और कुछ लोगों की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं। अलातुर संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें से चार पलक्कड जिले और तीन त्रिशूर जिले में आते हैं।