{"_id":"5b41ca844f1c1b02278b50d0","slug":"streets-water-logged-as-heavy-rain-continues-to-lash-the-city-of-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बेहाल हुई मुंबई, जलभराव की वजह से सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारी बारिश से बेहाल हुई मुंबई, जलभराव की वजह से सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश ने मुंबई वासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही कई इलाकों में यातायात भी बाधित हो गया है। घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे पैदल चलने वालों से लेकर गाड़ियों में सफर करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरी, कुरला और मिलन इलाकों में जलभराव से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं।
यातायात पुलिस ने घाटकोपर रेलवे ओवरब्रिज को रात के 2 बजे ही ऐहतियातन बंद करने की घोषणा की और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। गोखले फ्लाईओवर पर केवल हल्के वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है, जबकि भारी वाहनों को मिलन फ्लाईओवर या ठाकरे फ्लाईओवर जोगेश्वरी से ले जाया जा सकता है।
सायन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्किल के पास भी सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही हैं। भिवांडी, पालघर और ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों को भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को भारी बारिश ने मुंबई और नवी मुंबई और कल्याण के आसपास के इलाकों को बेहाल कर दिया। कल्याण में एक नदी से दो अज्ञात शवों को भी बरामद किया गया है, जबकि घाटकोपर में पानी में फैले बिजली के करंट से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बता दें कि पिछले हफ्ते भारी बारिश की वजह से अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज भी गिर गया था, जिसकी वजह से मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेनें कई घंटों तक ठप हो गईं थीं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार तक मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मुंबई में बारिश की तीव्रता में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा गुजरात और केरल में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

#WATCH Vehicles wade the water-logged road in front of Sion police station as heavy rain continues to lash the city of #Mumbai pic.twitter.com/QiAshrEwgr
— ANI (@ANI) July 8, 2018