{"_id":"6187e5d1ab8742399f120fc3","slug":"stopped-from-holding-party-meeting-isf-activists-clash-with-cops-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: मौलाना अब्बास की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव, सभा करने से रोका तो भड़के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: मौलाना अब्बास की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव, सभा करने से रोका तो भड़के
Sun, 07 Nov 2021 08:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:12 PM IST
सार
ISF ने दावा किया है कि झड़प में उसके कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
SYMBOLIC IMAGE
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में मौलाना अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ता रविवार को पुलिस से भिड़ गए। दक्षिण 24 परगना जिले के भानगर क्षेत्र में सभा करने से रोकने पर पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस पर पथराव किया गया।
उन्होंने बताया कि आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने जब भानगर में हाईवे को सभा के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध करने का प्रयास किया तो उन्हें रोका गया। हाथापाई में एक अधिकारी घायल हो गया, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विधायक सिद्दीकी ने लगाया पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप
भानगर से आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी इस सभा को संबोधित करने वाले थे। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पार्टी कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हमें बैठक के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने स्थानीय टीएमसी नेतृत्व के कहने पर एक दिन पहले यह वापस ले ली। इसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने पद्मपुकुर मैदान में जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर अकारण लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही।
उधर, क्षेत्र के टीएमसी नेता कैसर अहमद ने दावा किया कि सिद्दीकी इलाके में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अप्रैल मई में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के पूर्व इस पार्टी का गठन किया गया था। पार्टी ने दावा किया है कि झड़प में उसके कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।